मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

गंगातारा वृद्धाश्रम में मनाया हरिभाऊ काले ने अपना जन्मदिन


समाजसेवक एवं संत गाडगेबाबा सामाजिक विकास संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष हरिभाऊ काले के जन्मदिन के अवसर पर उनके परिजन गंगातारा वृद्धाश्रम को किराना सामान देते हुए उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)

गंगातारा वृद्धाश्रम की बात ही कुछ अलग है। यह वृद्धाश्रम सही मायने में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक नयी आशा व संजीवनी के रूप में सामने आया है। उन्हें जो प्रेम, सहारा व अपनापन चाहिए वो यहां मिल रहा है।  गंगातारा वृद्धाश्रम की संस्थापिका नीता भोसले व एडवोकेट लक्ष्मी माने पूरी लगन व आस्था से वरिष्ठ नागरिकों की सेवा कर रही हैं जो बहुत सराहनीय है। यह विचार संत गाडगेबाबा सामाजिक विकास संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष हरिभाऊ काले ने व्यक्त किए। 
समाजभूषण, समाजसेवक एवं संत गाडगेबाबा सामाजिक विकास संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष हरिभाऊ काले ने अपना जन्मदिन अपने परिजनों के सहित वडकीगांव स्थित गंगातारा वृद्धाश्रम में मनाया, तब वे बोल रहे थे। यहां गंगातारा वृद्धाश्रम की संस्थापिका नीता भोसले, सचिव एडवोकेट लक्ष्मी माने, समाजसेवक संदीप आढाव, संगीता गवली, शुभांगी काले, गोकुल दलवी, उज्ज्वला काले, कुलदीप माने आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
आगे बोलते हुए हरिभाऊ काले ने कहा कि सामाजिक प्रतिबद्धता की भावना के साथ वृद्धाश्रम को यथासंभव मदद करना जारी रखूंगा। अपने जन्मदिन के अनावश्यक खर्चों को टालते हुए सामाजिक गतिविधियों के साथ जन्मदिन मनाएं। हरिभाऊ काले के जन्मदिन के अवसर पर उनके परिजनों ने गंगातारा वृद्धाश्रम को उपहार के रूप में किराना सामान देकर मदद की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ