पुणे, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)
13 अगस्त 2021 को आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (एडब्ल्यूडब्ल्यूए), दक्षिणी कमान की अध्यक्ष श्रीमती अनीता नैन द्वारा आर्मी लॉ कॉलेज, पुणे में एक अत्याधुनिक गर्ल्स होस्टल का उद्घाटन लेफ्टिनेंट जनरल जे.एस. नैन, आर्मी कमांडर, दक्षिणी कमान की उपस्थिति में किया गया।
इस कार्यक्रम में सेना के वरिष्ठ अधिकारी, आर्मी लॉ कॉलेज के प्रिंसिपल और फैकल्टी ने भाग लिया। 7.76 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित छात्रावास का निर्माण 24 महीने की अवधि में किया गया था। पांच मंजिला छात्रावास में 165 लड़कियों के रहने की क्षमता है। इसमें व्यायामशाला और आधुनिक भोजन, मनोरंजन हॉल और पुस्तकालय जैसी सुविधाएं हैं। छात्रावास का निर्माण राधा कालियानदास दरयानी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कॉलेज की स्थापना के लिए सेना को दी गई भूमि पर किया गया है। लड़कियों के छात्रावास का निर्माण सेना के ‘किफायती लागत पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा’ के दृष्टिकोण के अनुरूप है।
यह जानकारी पुणे रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी श्री महेश अय्यंगार द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ