मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मध्य रेल में 16 से 30 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा-2021 का किया जाएगा आयोजन

मुंबई, सितंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

भारतीय रेल द्वारा अपने सभी परिसरों अर्थात स्टेशनों, ट्रेनों, कार्यालयों, कॉलोनियों, कारखानों रखरखाव डिपो, अस्पतालों आदि में स्वच्छता में दृश्यमान सुधार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिनांक 16.9.2021 से 30.9.2021 तक स्वच्छता पखवाड़ा-2021 मनाया जाएगा।
रेल मंत्रालय ने गृह मंत्रालय द्वारा जारी कोविड-19 की सभी सावधानियों / प्रोटोकॉल और दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए इस पखवाड़े के दौरान विभिन्न गतिविधियां   करने के निर्देश दिए हैं।
यह ‘स्वच्छता पखवाड़ा-2021’ मध्य रेल, मुख्यालय और सभी मंडलों, अपने-अपने कार्य स्थलों परअधिकारियों, कर्मचारियों  और सफाई कर्मचारियों में स्वछता के प्रति जागरूकता लाने के लिए ‘स्वच्छता प्रतिज्ञा’ के साथ शुरू होगा।
इस अभियान के दौरान मध्य रेल स्वच्छ जागरूकता (प्रतिज्ञा), स्वच्छ समन्वय, स्वच्छ स्टेशन, स्वच्छ रेल गाडी (ट्रेनें), स्वच्छ परिसर (परिचालित क्षेत्र), स्वच्छ आहार (खाद्य पदार्थ), स्वच्छ नीर (पेयजल) जैसी विभिन्न गतिविधियों का संचालन करेगा। स्वच्छ प्रसाधन (शौचालय) और स्वच्छ प्रतियोगिता (प्रतियोगिता) आदि गतिविधियों में रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ विभिन्न गैर सरकारी संगठन, सामाजिक संगठन, सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ