पुणे, सितंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
पुणे रेल मंडल पर रेलवे सुरक्षा बल का 37 वां स्थापना दिवस मनाया गया। पुणे के स्पोर्ट्स ग्राउंड पर राइजिंग डे के अवसर पर रंगारंग परेड का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा की अध्यक्षता में हुए इस विशेष कार्यक्रम में कई शाखाधिकारी, सहायक रेल सुरक्षा आयुक्त एस. के. गंगोपाध्याय एवं रेलवे सुरक्षा बल के सदस्यों के साथ अन्य कर्मचारियों ने गर्मजोशी से भाग लिया। मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा ने यात्रियों एवं रेल संपत्ति की सुरक्षा में सदैव तत्पर रूप से कार्यरत रहने पर रेल सुरक्षा बल के कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान साइबर सतर्कता पर एक संदेशदायक नाटिका, ब्लड डोनेशन कैंप के साथ छात्राओं के लिए सायबर सतर्कता पर ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। रेल सुरक्षा बल के डॉग स्क्वाड ने एक आकर्षक डॉग शो प्रस्तुत किया, जिसमें प्रशिक्षित कुत्तों द्वारा रोमांचित करने वाले मनमोहक करतब प्रस्तुत किए गए। डॉग स्क्वाड स्टेशनों, गाड़ियों आदि जगहों पर किसी अप्रिय घटना को रोकने में रेल सुरक्षा बल सदस्यों को वास्तविक कार्य करने में मददगार होता है। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ