पौष्टिक आहार पर मार्गदर्शन शिविर में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करती हुईं समाजसेविका प्रा. विद्या संतोष होडे उक्त चित्र में दिखाई दे रही हैं।
हड़पसर, सितंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
महिलाओं को पौष्टिक आहार के साथ सकारात्मक सोच विकसित करनी चाहिए। महिलाओं को पौष्टिक आहार, समय पर भोजन, गर्भावस्था संस्कृति, शिशुओं के टीकाकरण के महत्व पर मार्गदर्शन समाजसेविका प्रा. विद्या संतोष होडे ने किया।
पोषण सप्ताह के अवसर पर सातववाड़ी गोंधलेनगर में गर्भवती माताओं एवं महिलाओं के लिए पौष्टिक आहार पर मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया था, तब वे बोल रही थीं। आशा वर्कर रेवती कुलकर्णी ने माहवारी और हीमोग्लोबिन प्रमाण पर मार्गदर्शन किया। शिविर में उपस्थित महिलाओं को कैल्शियम की गोलियां, रक्त वृद्धि की गोलियां और साबुन का नि:शुल्क वितरण किया गया।
पौष्टिक आहार पर मार्गदर्शन शिविर का आयोजन आंगणवाडी सेविका भारती रायकर, स्नेहल टिलेकर, विद्या शिंदे, कविता वाघमारे, सुवर्णा झाडे, विद्या नरहरे, कविता सिनलकर, मनोरमा पाटिल व सहायक नंदा कांबले द्वारा किया गया था।

0 टिप्पणियाँ