मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

इंडिया@75 - दुनिया भर के 75 भारतीय मिशनों और दूतावासों में आत्मनिर्भर कॉर्नर स्थापित किए जाएंगे

 मुख्य झलकियां -
75 देशों में 
जमैका,  आयरलैंड, तुर्की, केन्या, मंगोलिया, इज़राइल, फिनलैंड, फ्रांस, कनाडा, सिंगापुर, रूस, अमेरिका, इंडोनेशिया, ग्रीस और साइप्रस शामिल हैं।
  • यह कॉर्नर प्राकृतिक एवं जैविक उत्पादों के अलावा जीआई टैग वाले आदिवासी कला और शिल्प उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष स्थान होगा।
  • ट्राईफेड भारत में स्थित 75 विदेशी दूतावासों में भी एक आत्मनिर्भर कॉर्नर की स्थापना करेगा।
जैसे-जैसे इंडिया@75 के लिए भारत अपनी रणनीति के साथ आगे बढ़ रहा है और विकास को एक जन आंदोलन में बदलने पर ध्यान केंद्रित कर रहा हैट्राईफेड जमीनी हकीकत में अपनी जड़ों के साथ काम कर रहा है और डिजाइन और कार्यान्वयन दोनों में कल्याण पर जोर दे रहा है। "वोकल फॉर लोकल" और "आत्मनिर्भर भारत" के निर्माण पर ध्यान देने के साथट्राईफेड जनजातीय सशक्तिकरण की दिशा में अपने प्रयासों को फिर से समर्पित करते हुए कई पथप्रदर्शक गतिविधियां कर रहा है।
इसके लिएट्राईफेड जनजातीय उत्पादों के साथ-साथ जीआई टैग उत्पादों को बढ़ावा देने और जनजातीय कारीगरों के सशक्तिकरण के प्रतीक के रूप में उन्हें एक ब्रांड में बदलने के लिए कई मंत्रालयों जैसे संस्कृति मंत्रालयउद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी), वाणिज्य मंत्रालयभारतीय डाकपर्यटन मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ सक्रिय रूप से सहयोग कर रहा है।
ऐसा ही एक सहयोग विदेश मंत्रालय के साथ किया गया है। ट्राईफेड अगले 90 दिन में दुनिया भर में स्थित 75 भारतीय मिशनों / दूतावासों में आत्मनिर्भर भारत कार्नर स्थापित करेगा। पहले आत्मनिर्भर भारत कॉर्नर का उदघाटन 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बैंकॉक (थाईलैंड) स्थित भारतीय दूतावास में राजदूत श्रीमती सुचित्रा दुरई और सेवानिवृत्त राजदूत श्री आर स्वामीनाथन द्वारा किया गया। प्राकृतिक और जैविक उत्पादों के अलावा जीआई टैग जनजातीय कला और शिल्प उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए यह कॉर्नर एक विशेष स्थान होगा। जनजातीय उत्पादों की समृद्धि और विविधता को प्रदर्शित करने वाले कैटलॉग और ब्रोशर भी मिशनों और दूतावासों को भेजे गए हैं। 75 देशों में जमैकाआयरलैंडतुर्कीकेन्यामंगोलियाइज़राइलफिनलैंडफ्रांसकनाडासिंगापुररूसअमेरिकाइंडोनेशियाग्रीस और साइप्रस शामिल हैं। ट्राईफेड द्वारा इनमें से प्रत्येक मिशन में जनजातीय उत्पादों को भेजा जा रहा है।
इसके अतिरिक्तट्राईफेड भारत में स्थापित विदेशी देशों के 75 दूतावासों में भी एक-एक आत्मनिर्भर कॉर्नर स्थापित करेगा।

  

 

यह उल्लेख किया जाना आवश्यक है कि इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के समारोह के अवसर परन्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास के टाइम्स स्क्वायर में योगसमग्र स्वास्थ्यआयुर्वेद और कल्याण को प्रदर्शित करने के लिए एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में 3,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया थाऔर न्यूयॉर्क के सुप्रसिद्ध स्थान पर आयोजित यह कार्यक्रम बहुत ही सफल रहा। आयोजन का विशेष आकर्षण थे प्रदर्शिनी स्टॉल जिन पर प्रतिरक्षा बूस्टर और आयुर्वेदिक उत्पादों सहित अद्वितीय प्राकृतिक जनजातीय उत्पादों का प्रदर्शन किया गया था। ट्राइब्स इंडिया द्वारा लगाए गए स्टाल पर जनजातीय उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल थीजिसमें जैविक एवं प्राकृतिक प्रतिरक्षा-वर्धक उत्पाद जैसे बाजराचावलमसालेशहदच्यवनप्राशआंवलाअश्वगंधा पाउडरहर्बल चाय और कॉफी जैसे उत्पाद और सहायक उपकरण जैसे योगा मैटबांसुरीहर्बल साबुनबांस से बनी सुगंधित मोमबत्तियां आदि शामिल हैं। स्टालों पर भी भारी मात्रा में लोगों की भीड़ देखी गई और भारतीय जनजातीयों तथा जनजातीय उत्पादों की विशिष्टता के बारे में जानने में बहुत रुचि व्यक्त की गई। इस आयोजन के लिए न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास द्वारा लगभग 8.5 लाख रुपये मूल्य के जनजातीय उत्पादों का आदेश दिया गया था।
 इससे पहले, फरवरी 2021 में, वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत के लिए माननीय प्रधान मंत्री के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए, और अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों के लिए समृद्ध जनजातीय विरासत का परिचय देते हुए, विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से एक ट्राइब्स इंडिया कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम को खूब सराहा गया, जिसमें भारत में स्थित 30 से अधिक विदेशी मिशनों के 120 से अधिक राजनयिकों ने भाग लिया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी आदि महोत्सव का दौरा किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005TEBF.jpg  https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006MKWL.jpg

 

इसमें भाग लेने वाले गणमान्य व्यक्तियों में ताइपेइंडोनेशियाबंगलादेशम्यांमारमलेशियाबोलीवियाजाम्बियाफिनलैंडपोलैंडब्राजीलमिस्रकोस्टा रिकाकंबोडियाकेन्यामाल्टाफिलीपींसलाओसट्यूनीशियाक्रोएशियाटोगोअफगानिस्तानसंयुक्त राज्य अमेरिकाघानातुर्कीउज्बेकिस्तानब्रिटेनईरानफ्रांस जैसे देशों के राजनयिक शामिल थे। यूएनएचसीआर और यूएनडीपी जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी इस आयोजन में भाग लिया था।

भारत में स्वदेशी उत्पादों की एक समृद्ध विरासत हैचाहे वह हस्तशिल्प एवं हथकरघा उत्पाद हों या अन्य उत्पाद। राष्ट्रीय नोडल एजेंसी के रूप में ट्राईफेड उन स्वदेशी उत्पादों को बाजार में लाने और बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर काम कर रही हैजिनका उत्पादन देश भर के जनजातीय समूह सदियों से कर रहे हैं।

 A group of people dancingDescription automatically generated with low confidence

 इस प्रोत्साहन के साथ, यह आशा की जाती है कि इन अद्वितीय उत्पादों को एक बड़ा बाजार मिलेगा और "वोकल फॉर लोकल, बाय ट्राइबल" का बड़ा दृष्टिकोण प्राप्त किया जा सकता है, जो कि स्थायी आय सृजन और देश के जनजातीय लोगों के रोजगार के क्षेत्रों में वास्तव में परिवर्तनकारी होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ