पुणे, सितंबर (जिमाका)
19 सितंबर 2021 से दुबई में आईपीएल क्रिकेट मैच शुरू है। इस आईपीएल क्रिकेट मैच पर अवैध रूप से ऑनलाइन क्रिकेट बेटिंग अड्डे के बारे में पुणे के पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता को गोपनीय जानकारी प्राप्त हुई। श्री गुप्ता ने जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस उपायुक्त परिमंडल-1 प्रियंका नारनवरे, पुलिस उपायुक्त आर्थिक अपराध शाखा (प्रभारी अपर पुलिस आयुक्त अपराध) भाग्यश्री नवटके के मार्गदर्शन में आर्थिक अपराध शाखा व अपराध शाखा के पुलिस अधिकारी व अन्य अलग-अलग दल तैयार किए गए। गोपनीय जानकारी के आधार पर समर्थ पुलिस की हद में इंद्रप्रस्थ काम्पलेक्स के सामने त्रिमूर्ति सोसाइटी में गणेश भिवराज भुतडा (उम्र-50, निवासी- त्रिमूर्ति सोसाइटी, रास्ता पेठ, पुणे) क्रिकेट पर ऑनलाइन बेटिंग करते हुए पाया गया। उसके पास से 92,65,000/- रुपये का माल, जिसमें 92 लाख रुपये नकद और 65 हजार रुपये कीमत के मोबाइल व नोट गिनने की मशीन आदि माल जब्त किया गया।
दूसरा मामला मार्केटयार्ड से समाने आया है। मार्केटयार्ड पुलिस स्टेशन की हद में बी-503, हाईड पार्क, मार्केटयार्ड, पुणे निवासी अशोक भवरलाल जैन (उम्र-48) को अवैध रूप से ऑनलाइन क्रिकेट की बेटिंग करते हुए पकड़ा गया, उसके पास से 59 हजार रुपयों का माल जब्त किया गया, जिसमें 51,700/- रुपये नकद और 7 हजार कीमत के 7 मोबाइल, लेटरपैड व मोबाइल स्टैंड का समावेश है।
उक्त दोनों सट्टेबाजों पर भा.दं.वि की धारा 420, 465, 468 व 471 और जूआ प्रतिबंधक अधिनियम की धारा 4 (अ), 5 अन्वये के तहत समर्थ पुलिस स्टेशन और मार्केटयार्ड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उक्त कार्रवाई पुलिस आयुक्त पुणे शहर अमिताभ गुप्ता, पुलिस सहआयुक्त पुणे शहर डॉ. रवींद्र शिसवे, पुलिस उपायुक्त परिमंडल-1 प्रियंका नारनवरे, पुलिस उपायुक्त आर्थिक अपराध शाखा (प्रभारी अपर पुलिस आयुक्त अपराध), भाग्यश्री नवटके के मार्गदर्शन में आर्थिक अपराध शाखा व अपराध शाखा के अधिकारी दल द्वारा की गई है।

0 टिप्पणियाँ