मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

कालेपडल परिसर में नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे की विकास निधि से किया गया विकास कार्यों का शुभारंभ



कालेपडल परिसर में विकास कार्य का शुभारंभ करती हुई स्थानीय महिला, साथ में नगरसेवक प्रमोद वसंत भानगिरे व अन्य, दूसरे चित्र में नगरसेवक प्रमोद भानगिरे ने स्वयं खर्चे से नागरिकों की सेवा में मुफ्त पीने के पानी के टैंकर शुरू किए, इसलिए उनका सम्मान करते हुए सरपंच प्रज्ञा झांबरे, साथ में उल्हास शेवाले व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

हड़पसर सितंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
प्रभाग क्रमांक 26 के कालेपडल परिसर में नगरसेवक प्रमोद वसंत भानगिरे की विकास निधि से मुख्य टंकी से लेकर नेहरू पार्क व साई विहार कालोनी में प्रचुर मात्रा में पीने के पानी की आपूर्ति करने हेतु बड़े व्यास की पीने के पानी की लाइन व साथ ही अष्टविनायक कालोनी में नयी ड्रेनेज लाइन डालने के काम का शुभारंभ परिसर के वरिष्ठ नागरिक व महिलाओं के शुभहाथों किया गया। 
नगरसेवक प्रमोद वसंत भानगिरे ने स्वयं खर्चे से हांडेवाडी, औताडेवाडी, होलकरवाडी, पुरा हांडेवाडी रोड परिसर के नागरिकों की सेवा में मुफ्त पीने के पानी के टैंकर शुरू किए, जिसका शुभारंभ परिसर के वरिष्ठ नागरिकों के शुभहाथों किया गया। इस अवसर पर सभी नए शामिल गांवों के सरपंच, सदस्य व ग्रामीणों के हाथों नगरसेवक प्रमोद भानगिरे का शाल व श्रीफल देकार सम्मान किया गया। इस अवसर पर यहां उल्हास शेवाले, उपसरपंच हिम्मत हांडे, अभिमन्यू भानगिरे, सरपंच प्रज्ञा झांबरे, उपसरपंच राकेश झांबरे, श्रद्धा झांबरे, दत्तात्रय होळकर, विश्वास झांबरे, नानासाहब पठारे, सोमनाथ होलकर, पूर्व उपसरपंच पांडुरंग औताडे, गणेश शेवाले, संदीप बांदल, विकास शेवाले, लक्ष्मण झांबरे, सोमनाथ धनवडे, सुभाष थिटे, संदीप औताडे, अजय झांबरे, मानसी झांबरे, रोहिणी चौधरी, रामचंद्र झांबरे, व स्थानीय नागरिक प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
नगरसेवक प्रमोद भानगिरे ने कहा कि नए शामिल गांवों में तत्काल अस्थायी टैंकर से जलापूर्ति शुरू कर दी गई है। इन गांवों में पानी की समस्या हल करने के  लिए महानगरपालिका के माध्यम से योजना को लागू किया जाएगा, साथ ही यहां के नागरी प्रश्न     हल करने के लिए अधिकतम धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी। गांवों के विकास में कोई भेदभाव नहीं होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ