राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल द्वारा जनसंपर्क कार्यालय उद्घाटित
राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र राज्य के महासचिव अजीत दत्तात्रय घुले के जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन करते हुए राज्य के जलसंपदा मंत्री जयंत पाटिल, साथ में राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, महाराष्ट्र राज्य के उपाध्यक्ष सुरेश घुले, विधायक चेतन तुपे व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा आनेवाले महानगरपालिका चुनाव में युवाओं को बड़ी संख्या में अवसर दिए जाएंगे। यह संकेत अजीत पवार द्वारा मांजरी में अजीत दत्तात्रय घुले की संभावित उम्मीदवारी के संकेत दिए गए हैं, यह चर्चा जोर पर है।
मांजरी, सितंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
इस जनसंपर्क कार्यालय के माध्यम से जनता के जो काम हैं वे बड़ी मात्रा में होने चाहिए। कार्यालय में आनेवाली जनता का हर काम होगा ही, ऐसा नहीं है परंतु जनता का काम पूर्ण करने की कोशिश की जानी चाहिए। फिलहाल राज्य में हर तरफ राष्ट्रवादी का माहौल है, उसका निश्चित रूप से आगामी महानगर पालिका चुनाव में पार्टी को फायदा होगा। यह विचार महाराष्ट्र राज्य के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने व्यक्त किए।
राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र राज्य के महासचिव अजीत दत्तात्रय घुले के जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन महाराष्ट्र राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र राज्य के अध्यक्ष व राज्य के जलसंपदा मंत्री जयंत पाटिल के शुभ हाथों किया गया, तब आयोजित समारोह में वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक चेतन तुपे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र राज्य के उपाध्यक्ष सुरेश घुले, दिलीप घुले, शिवाजीराव खलसे, कैलास घुले, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. शंतनु जगदाले, अमर तुपे, जितीन कांबले, रवींद्र गोगावले, सुधीर घुले, राहुल घुले, प्रशांत घुले, निलेश घुले, मंगेश मोरे, सागर बत्ताले, बालाजी अंकुशराव, निलेश घुले, दिलीप टकले, छाया घुले, रवि दिवाण, मेघराज घाडगे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र राज्य के अध्यक्ष व राज्य के जलसंपदा मंत्री जयंत पाटिल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अजीत दत्तात्रय घुले द्वारा शुरू किया गया जनसंपर्क कार्यालय निश्चित रूप से आम जनता की समस्याएं हल करने में अहम भूमिका निभाएगा। आम जनता की मूलभूत समस्याओं व उन्हें आने वाली दिक्कतों को हल करने के लिए राष्ट्रवादी जनसंपर्क कार्यालय पूरी लगन से अपनी जिम्मेदारी निभाएगा। अजीत घुले ने जिस लगन से इस कार्यालय को बनाया गया है, उसे देखते हुए यह लगता है कि मांजरी परिसर के नागरिकों की सेवा करने का ही उन्होंने फैसला किया है। वसंतदादा शुगर इंस्टीट्यूट की ओर जाते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सर्वेसर्वा शरदचंद्र पवार ने भी एक क्षण की भेट दी, उनके द्वारा मिले इस सुखद पल के कारण कार्यकर्ताओं को एक प्रबल उत्साह मिला।

0 टिप्पणियाँ