मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

अखिल भारतीय पत्रकार कल्याण संघ के पुणे शहर व जिला अध्यक्ष पद पर पत्रकार वसंत वाघमारे नियुक्त

अखिल भारतीय पत्रकार कल्याण संघ के पुणे शहर व जिला अध्यक्ष पत्रकार वसंत वाघमारे को नियुक्तिपत्र प्रदान करते हुए अखिल भारतीय पत्रकार कल्याण संघ महाराष्ट्र प्रदेश के अध्यक्ष राजेश वरलेकर उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

हड़पसर, सितंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

अखिल भारतीय पत्रकार कल्याण संघ के पुणे शहर व जिला अध्यक्ष पद पर हाल ही में पत्रकार वसंत वाघमारे को नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त अध्यक्ष पत्रकार वसंत वाघमारे को अखिल भारतीय पत्रकार कल्याण संघ महाराष्ट्र प्रदेश के अध्यक्ष राजेश वरलेकर के शुभ हाथों नियुक्तिपत्र प्रदान किया गया। पत्रकार वसंत वाघमारे की नियुक्ति पर समाज के सभी स्तरों से उनका अभिनंदन किया जा रहा है। 
अपनी नियुक्ति पर नवनियुक्त अध्यक्ष पत्रकार वसंत वाघमारे ने कहा कि अखिल भारतीय पत्रकार कल्याण संघ पत्रकारों के लिए बहुत ही मददगार है। आज के इस समय में पत्रकारिता करते वक्त पत्रकारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में पत्रकारों एवं उन पर आश्रित परिजनों के लिए बहुत ही लाभकारी योजनाएं हैं, उन्हें भारतीय पत्रकार कल्याण संघ के माध्यम से पत्रकारों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाऊंगा।   पत्रकारों की समस्या व उन्हें    आनेवाली मुश्किलों को हल करने के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। मुझ पर जो पत्रकार कल्याण संघ ने जिम्मेदारी सौंपी है उसे बखूबी निभाऊंगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ