हड़पसर, सितंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर आधार फाउंडेशन द्वारा महिलाओं के लिए निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर का आयोजन किया गया था। उक्त शिविर में विभिन्न जोड़ों के दर्द और हड्डी की बीमारियों के लिए उपचार, व्यायाम की जानकारी और डॉक्टर की मुफ्त सलाह दी गई। अनेक महिलाओं ने इस शिविर का लाभ उठाया।
निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर में उपस्थित सभी महिलाओं को डॉ. स्वप्निता देशपांडे ने मार्गदर्शन किया, साथ ही कसरत करवाई गई। हड्डी के जोड़ों के दर्द का इलाज कैसे करें, इसी तरह जब हड्डी का नुकसान होता है, तो क्या करना चाहिए, व्यायाम के प्रकार बताने के साथ-साथ आहार विषय पर भी उन्होंने मार्गदर्शन किया। डॉ. स्वप्निता देशपांडे ने महिलाओं द्वारा हड्डी के दर्द के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब दिए और शंकाओं का समाधान किया।
माया ससाणे ने डॉ. स्वप्निता देशपांडे का शाल व श्रीफल देकर सम्मान किया व शिविर में भाग लेनेवाली सभी महिलाओं का आभार माना। शिविर का सफलतापूर्वक संयोजन आधार प्रतिष्ठान के अध्यक्ष महेश ससाणे द्वारा किया गया।

0 टिप्पणियाँ