मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

दीया फाउंडेशन के फरिश्तों ने बचाई आत्महत्या करने की कोशिश करनेवाली महिला की जान

महिला की जान बचानेवाले दीया फाउंडेशन के प्रमुख इमरान शेख व सदस्यों का अभिनंदन करते हुए हड़पसर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बालकृष्ण कदम चित्र में दिखाई दे रहे हैं। 

हड़पसर, सितंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

दीया फाउंडेशन के फरिश्तों ने बचाई आत्महत्या करने की कोशिश करनेवाली महिला की जान। कुछ चीजें हमारे पास से हो जाती हैं, अगर इसमें किसी व्यक्ति का जीवन बचाया जाये तो इससे बड़ी खुशी और क्या हो सकती है। यह खुशी दीया फाउंडेशन के सदस्यों के चेहरे पर साफ दिखाई दी जब उन्होंने उस अबला नारी की जान बचाई। 
सैयदनगर के पास रवि पार्क के सामने सुरंग के पास इमरान शेख अपने सहयोगी मतीन शेख, आकाश एंबूलेंस के आकाश देवकर व टिपू सैयद के साथ बातचीत कर रहे थे तब वहां एक महिला आत्महत्या करने जा रही है, इसका उन्हें एहसास हुआ। महिला रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आने का इंतजार कर रही है। यह बात ध्यान में आते ही, इंतजार न करते हुए उन्होंने अपने साथियों के साथ तुरंत उस महिला के पास जाकर उसे रेलवे ट्रैक से दूसरी ओर कर दिया। उसके बाद महिला को हड़पसर पुलिस स्टेशन ले जाया गया और पुलिस को उस महिला को सौंप दिया।
हड़पसर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बालकृष्ण कदम ने महिला की जान बचानेवाले दीया फाउंडेशन के सदस्यों का अभिनंदन करते हुए पीठ थपथपाकर उन्हें सम्मानित भी किया।
इस बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए दीया फाउंडेशन के प्रमुख व पुणे शहर जिला कांग्रेस कमेटी के संघटक इमरान शेख ने कहा कि अगर देखा जाए तो समाज में ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। आज हम वहां थे इसलिए उस महिला की जान बच सकी, लेकिन उस समय अगर हम वहां न होते तो? हमारा जीवन अनमोल है, सभी को समस्या है, परंतु हल निकालने के बजाए इस तरह का अंतिम कदम न उठाएं। इस माध्यम से मैं आपसे यह अपील करता हूं कि यदि कोई समस्या है, तो एक बार हमसे बात तो कीजिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ