मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पोषण अभियान में केंद्र सरकार मुंबई के अल्पसंख्यक समुदायों की मदद को पहुंची

गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परिवार की संयुक्त जिम्मेदारी हो : केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी

"हम एक नया भारत, एक स्वस्थ और रोग मुक्त भारत बनाना चाहते हैं": केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी और केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने “पोषण माह” के तहत आज मुंबई के विभिन्न स्थानों पर समाज के विभिन्न वर्गों के बीच पहुंच कर “पोषण जागरुकता अभियान” कार्यक्रमों में भाग लिया।

इन कार्यक्रमों का आयोजन केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से मुंबई के वंचित इलाकों में रहने वाले विभिन्न अल्पसंख्यक समुदायों की महिलाओं के लाभ के लिए किया गया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/wc1WBGC.png

 

दिन भर के कार्यक्रमों के दौरानकेंद्रीय मंत्रियों ने मुस्लिमबौद्धजैनसिखईसाई और पारसी समुदायों के सदस्यों के साथ बातचीत की। मुस्लिम समुदाय के साथ बातचीत अंजुमन-ए-इस्लाम गर्ल्स स्कूलबांद्रा में हुईजैनसिख और बौद्ध समुदायों के साथमहात्मा गांधी सेवा मंदिर हॉलबांद्रा मेंईसाई समुदाय के साथआवर लेडी ऑफ गुड काउंसल हाई स्कूलसायन मेंऔर पारसी समुदाय के साथदादर अथोर्नन इंस्टीट्यूटदादर स्थित पारज़ोर फाउंडेशन में हुई।

"महिलाओं के मुद्दे अब मुख्यधारा का हिस्सा ,एक सामाजिक मुद्दा”

अल्पसंख्यक समुदायों के सदस्यों को संबोधित करते हुएमहिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी ने जोर देकर कहा कि प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के मुद्दों को एक सामाजिक मुद्दे में बदल दिया है। उन्होंने कहा कि “मातृ स्वास्थ्य पर चर्चा अब केवल महिलाओं तक ही सीमित नहीं है। आजकल पुरुष भी महिलाओं की सेहत के बारे में सोचने लगे हैं। गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परिवार की संयुक्त जिम्मेदारी होनी चाहिए"।

अच्छे पोषण के महत्व पर बोलते हुए मंत्री महोदया ने कहा कि पोषण अभियान एक सामाजिक आंदोलन है। “अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के साथहम आज इसे अल्पसंख्यक समुदायों के बीच आगे ले जाने की कोशिश कर रहे हैं”। प्रत्येक नागरिक को इसे अपने जीवन में उचित महत्व देने का संकल्प लेना चाहिए। यदि हम दुनिया को यह बताना चाहते हैं कि भारत में एक भी बच्चा कुपोषण से पीड़ित नहीं हैतो सभी समुदायों के सदस्यों का आगे आना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पोषण के लिए स्वच्छता भी बहुत जरूरी है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/wc2.jpgX86W.png

 

श्रीमती ईरानी ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहतगरीब गर्भवती महिलाओं के बैंक खातों में उनके पोषणटीकेसंस्थागत प्रसव और वेतन हानि की भरपाई के लिए एकमुश्त राशि प्रदान की जाती है। “अब तक प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत भारत सरकार ने 2 करोड़ लाभार्थियों के बैंक खातों में 8,800 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं।” मंत्री महोदया ने जनप्रतिनिधियों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि इस योजना का लाभ उनके निर्वाचन क्षेत्रों में जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं तक पहुंचे।

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने यह भी बताया कि सभी कोविड -19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए वर्ष 2020 में समुदाय आधारित 13 करोड़ कार्यक्रम चलाए गए। “पोषण अभियान के तहत 10 लाख आंगनबाड़ियों को विकास निगरानी उपकरण प्रदान किए गए हैं। देश में 9 लाख आंगनबाडी केंद्रों को मोबाइल फोन मुहैया कराए गए हैं। आज केंद्र और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकारें पोशण ट्रैकर की मदद से 9 करोड़ गर्भवती महिलाओंस्तनपान कराने वाली माताओं और बच्चों की निगरानी कर रही हैं।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/wc37RBB.png

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/wc4BC4K.png

 

"हम एक नया भारतएक स्वस्थ और रोग मुक्त भारत बनाना चाहते हैं"

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने स्वच्छता और स्वास्थ्य को अत्यधिक महत्व दिया है। “पहली बार कोई सरकार पोषण के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने की कोशिश कर रही है। लोगों को जागरूक किया जाए कि हम जो नया भारत बनाना चाहते हैं वह भी स्वस्थ और रोग मुक्त भारत हो। हम सभी को इस भारत के निर्माण का प्रण लेना चाहिए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/wc5CH1C.png

श्री नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की "डिसीजन विद डिलीवरी" की प्रतिबद्धता रही है। “सरकार ने लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए युद्धस्तर पर काम किया है। सरकार ने समाज के सभी वर्गों के लोगों, विशेषकर बच्चों और महिलाओं, के स्वास्थ्य और कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पोषण अभियान देश में विशेष रूप से बच्चोंकिशोरियोंगर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं में  कुपोषण मिटाने के लिए एक प्रभावी जन आंदोलन बन गया है।

विभिन्न धार्मिक नेतासंसद सदस्य श्रीमती पूनम महाजनश्री गोपाल शेट्टीश्री मनोज कोटक और श्री राहुल राजेश शेवाले, विधायक श्री मंगल प्रभात लोढ़ा और श्री आशीष शेलार; श्री इंदेवर पांडे (सचिवकेंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय)श्रीमती रेणुका कुमार (सचिवकेंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय)श्री एस के देव वर्मन (सचिव, एनसीएम और सीएमडी एनएमडीएफसी)सुश्री रूबल अग्रवाल (आयुक्तएकीकृत बाल विकास योजनामहाराष्ट्र सरकार); और अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा अंजुमन-ए-इस्लाम के अध्यक्ष डॉ ज़हीर काज़ी; बॉम्बे पारसी पंचायत की अध्यक्षा सुश्री अर्माती तीरंदाज और सामाजिक और शिक्षा क्षेत्र के अन्य प्रमुख लोगों ने मुंबई में विभिन्न स्थानों पर "पोषण अभियान" जागरूकता अभियान में भाग लिया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/wc6A35W.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/wc7TTOT.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/wc88776.png

 

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने धारावी का दौरा कियामहिलाओं के साथ बातचीत और पोषण किट बांटे

दिन में इससे पहले श्रीमती ईरानी ने मुंबई के धारावी में एक एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) योजना केंद्र का दौरा किया। मंत्री महोदया ने वहां गर्भवती महिलाओंस्तनपान कराने वाली माताओं और गंभीर तथा तीव्र कुपोषण के शिकार बच्चों को पोषण किट और फलों की टोकरियां वितरित कीं। उन्होंने योजना के तहत लाभ प्राप्त करने वाले विभिन्न नागरिकों के साथ बातचीत की और उनके घरों का भी दौरा किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री ने आईसीडीएस परिसर में डिजिटल गुड्डी गुड्डा बोर्ड का भी उद्घाटन किया। बोर्ड का उपयोग बेटी बचाओ बेटी पढाओ पहल के तहत जन्म के आंकड़ों को अद्यतन और निगरानी रखने और उसे दिखने के लिए किया जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ