हड़पसर, सितंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
अण्णासाहेब मगर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में हिंदी विभाग द्वारा आयोजित ‘हिंदी की वैश्विकता भारतीय संस्कृति और भाषा विज्ञान की भूमिका’ विषय पर अंतर्राष्ट्रीय वेब संगोष्ठी का आयोजन किया गया था, जिसका उद्घाटन पुणे जिला शिक्षण मंडल के मानद सचिव एडवोकेट संदीप कदम के शुभ हाथों किया गया। अंतर्राष्ट्रीय वेब संगोष्ठी समारोह की अध्यक्षता अण्णासाहेब मगर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंडित शेलके ने की।
यहां प्रमुख अतिथि के रूप में नेदरलैंड से प्रो. डॉ. पुष्पिता अवस्थी, गुजरात से प्रो. डॉ. नवनीत चौहान व सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय, पुणे से प्रो.डॉ. सदानंद भोसले उपस्थित थे। अंतर्राष्ट्रीय वेब संगोष्ठी समारोह में 110 प्रतिभागी जुड़े थे। समारोह का संयोजन अण्णासाहेब मगर महाविद्यालय हिंदी विभाग के डॉ. राजेश रसाल द्वारा किया गया था।

0 टिप्पणियाँ