पुणे, सितंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) की सावित्रीबाई फुले टीम के प्रयासों से दो नाबालिग बच्चियों को बचाया गया। बुधवार को रेल सुरक्षा बल कर्मी श्रीमती शकीला शेख ने पुणे स्टेशन परिसर में नियमित चेकिंग के दौरान कुछ संदेह होने पर दो बच्चियों से सामान्य पूछताछ करने पर दोनों ने एक बुजुर्ग महिला की ओर इशारा कर बताया कि यह हम दोनों को हमारे घर के पास से लेकर आई है और इसे हम नहीं जानतीं।
संबंधित महिला से बच्चियों के बारे में अलग से पूछताछ की तब वह गुमराह करने की कोशिश कर रही थी। गहनता से पूछताछ करने पर महिला द्वारा बताया गया कि वह दोनों बच्चियों को उनके घर के पास से लेकर आई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए चाइल्ड वेलफेयर कमेटी से प्राप्त निर्देशों पर, एनजीओ संस्था साथी की सहायता से नियत प्रोटोकॉल के तहत तीनों को शासकीय रेल पुलिस (जीआरपी) को सौंप दिया गया। जीआरपी द्वारा संबंधित पुलिस थाने को मामला सौंपकर मामले में आगे की विवेचना जारी है। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ