पुणे, सितंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
पुणे रेल मंडल पर स्वच्छता पखवाड़े में स्वच्छ संवाद, स्वच्छ स्टेशन एवं स्वच्छ रेलगाड़ी की थीम के अंतर्गत कई स्टेशनों, डिपो एवम् रेलवे कॉलोनियो में स्वच्छता के बारे में विविध गतिविधियां आयोजित की गई। पोस्टर्स, बैनर्स, एवं रैली का आयोजन किया गया। मिरज स्टेशन पर लोगों तथा यात्रियों के साथ जागरूकता रैली भी निकाली गई। स्टेशन, डिपो, कार्यालयों के कर्मचारियों से संवाद कर उन्हें सार्वजनिक स्वच्छता का महत्व बताया गया। यात्रियों को यह भी संदेश दिया गया कि यदि हम अपने आसपास तथा स्टेशनों, रेलगाड़ियों आदि अपने संपर्क में आने वाली जगहों पर सफाई बनाएं रखेंगे तो बीमारियों की संभावना कम होगी। सफाई के प्रति सबकी सोच एक होगी तो स्वच्छ गांव, स्वच्छ देश का लक्ष्य अवश्य ही पूरा होगा।
पुणे रेल मंडल कार्यालय में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती नीलम चंद्रा, प्रकाश उपाध्याय द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इसी के साथ ताड़ीवाला रोड रेलवे कॉलोनी तथा घोरपड़ी कॉलोनी में भी वृक्षारोपण किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय आठवले ने ताड़ीवाला रोड तथा घोरपड़ी स्थित रेलवे कॉलोनी में सफाई कर्मचारियों के साथ कॉलोनी को हमेशा साफसुथरा रखने के बारे में विविध स्वच्छता गतिविधियों पर संवाद किया।
वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर विजयसिंह दडस के संयोजन में किए जा रहे इस अभियान में स्वच्छ रेलगाड़ी के अंतर्गत पुणे मंडल से चलने वाली झेलम एक्सप्रेस, इंद्रायणी एक्सप्रेस, नागपुर एक्सप्रेस आदि गाड़ियों के रैक गहनता से स्वच्छ किए गए।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ