मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सेबी ने दी गोल्‍ड एक्‍सचेंज और सोशल स्‍टॉक एक्‍सचेंज को मंजूरी

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड-सेबी ने गोल्ड एक्सचेंज और सोशल स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना के नियमों को अंतिम रूप दे दिया है। बाजार नियामक सेबी ने कल मुंबई में अपनी बैठक में इक्विटी शेयरों को सूची से हटाने के लिए संशोधनों को भी मंजूरी प्रदान की। इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स के रूप में सोने के व्यापार के लिए गोल्ड एक्सचेंज की स्थापना की जा रही है, जिससे सोने के घरेलू मूल्य का पारदर्शी तरीके से पता लगाने की व्यवस्था हो सकेगी। सोने को प्रस्तुत करने संबंधी दस्तावेज को इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स-ईजीआर कहा जाएगा और अन्य प्रतिभूतियों की तरह इसका व्यापार, क्लिरिंग और सेटेलमेंट किया जा सकेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ