विधायक चेतन तुपे द्वारा कार्यकर्ताओं से अपील : कलेश्वर घुले का जनसंपर्क कार्यालय उद्घाटित
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महासचिव कलेश्वर घुले के जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन करते हुए विधायक चेतन तुपे, साथ में प्रदेशाध्यक्षा रुपाली चाकणकर, शहराध्यक्ष प्रशांत जगताप, नगरसेविका रत्नप्रभा जगताप, नंदा लोणकर और दूसरे चित्र में विधायक चेतन तुपे का स्वागत करते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महासचिव कलेश्वर घुले उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, सितंबर ( ह.ए. प्रतिनिधि)
जनता के सेवक कलेश्वर घुले के सामाजिक कार्यों को देखते हुए ही उन्हें संजय गांधी निराधार योजना के सदस्य के रूप में कार्य करने का अवसर दिया गया है। कार्यकर्ता अपने कार्य से ही पहचाना जाता है। शरद पवार व अजीत पवार की प्रेरणा से सामाजिक कार्यों में खुद को समर्पित करते हुए कलेश्वर घुले ने अपने जनसंपर्क कार्यालय के माध्यम से लोकोपयोगी कार्यों की पहल करनी चाहिए। आगामी महानगर पालिका चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का ही महापौर होगा। महानगरपालिका चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का झंडा फहराने यानी सत्ता हासिल करने के लिए सभी को एकजुट हो जाना चाहिए। यह अपील हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक चेतन तुपे ने की है।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महासचिव कलेश्वर घुले के तरवडे बस्ती स्थित जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन विधायक चेतन तुपे के शुभ हाथों किया गया, तब आयोजित समारोह में वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश की महिला प्रदेशाध्यक्षा रुपाली चाकणकर, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश के उपाध्यक्ष सुरेश घुले, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पुणे शहर के अध्यक्ष प्रशांत जगताप, विधायक सुनील टिंगरे, नगरसेविका रत्नप्रभा जगताप, नंदा लोणकर, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. शंतनु जगदाले, उपाध्यक्ष राजेन्द्र दादा घुले, पुणे जिला नियोजन समिति के सदस्य निवृत्ति अण्णा बांदल, बालासाहेब तात्या भानगिरे, विजय मोरे, राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस पार्टी पुणे शहर के उपाध्यक्ष उमेश कोंढालकर, योगेश जगताप, संजय शिंदे, रामभाऊ कसबे, आदि प्रमुख अतिथियों के साथ नागरिक प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश की महिला प्रदेशाध्यक्षा रुपाली चाकणकर ने कहा कि कलेश्वर घुले हमेशा प्रभाग में सभी घटकों के लिए काम करने में तत्पर रहते हैं। अपने जनसंपर्क कार्यालय का उपयोग सरकार की अनेक योजनाओं का लाभ नागरिकों तक पहुंचाने के लिए कीजिए। पुणे महानगरपालिका में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का महापौर हो, इस हेतु सभी को एकजुट होकर पहल करनी चाहिए।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पुणे शहर के अध्यक्ष प्रशांत जगताप ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि 20 साल से राजनीतिक जीवन में काम कर रहे कलेश्वर घुले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वफादार कार्यकर्ता हैं। जनसंपर्क कार्यालय का उपयोग आम जनता के जनहित में होगा। इस क्षेत्र में राकांपा का नगरसेवक और पुणे का महापौर राष्ट्रवादी का ही बनाने के लिए तैयारी शुरू करें।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महासचिव कलेश्वर घुले ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जनसंपर्क कार्यालय के माध्यम से पुणे महानगरपालिका प्रशासन, विधायकों और सांसदों से संपर्क करते हुए आम जनता की समस्या हल करने में अहम भूमिका निभाऊंगा। लोगों की समस्याओं को हल करना मैं मेरा प्रथम कर्तव्य मानता हूं। जनसंपर्क कार्यालय द्वारा आम आदमी के लिए शासन की विविध प्रकार की योजनाओं का लाभ उन तक किस तरह पहुंचाकर उन्हें उसका लाभ होगा, इस ओर विशेष रूप से ध्यान दूंगा।
कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संयोजन जीवन घुले, नाना घुले, विजय पैठणे, विपुल तोडकर, शिरीष पवार, दत्ता बापू घुले, कुणाल घुले, मिथुन घुले, राजेंद्र साधू घुले, परशुराम शरणागत, दत्तात्रय ज्ञानोबा घुले, निलेश घुले, गोरख तात्या घुले, विलास आंबेकर, राजेंद्र आबा तरवडे, शिवाभाऊ शेवाले, बालामामा भानगिरे, पैलवान दत्ता घुले, सचिन ओंबले, कपिल तरवडे, मनोज कांबले, राहुल शिरसाट, प्रभाकर निकंबे, रामदास घुले, भगवान चव्हाण, ह.भ.प. राजेंद्र जरांडे, शिवाजी घुले द्वारा किया गया था।

0 टिप्पणियाँ