पुणे, सितंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री अनिलकुमार लाहोटी ने मिरज-पुणे सेक्शन का निरीक्षण कोविड-19 की सभी सावधानियों/प्रोटोकॉल और दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए किया। इसकी शुरुआत मिरज स्टेशन से करते हुए उन्होंने गार्ड एवं लोको पायलट रनिंग रूम का बारीकी से निरीक्षण किया। महाप्रबंधक का स्वागत रनिंग रूम में महिला क्रू द्वारा किया गया। उन्होंने चालक दल के विश्राम हेतु विकसित हरे ग्रीन पैच का अवलोकन किया, जिसमें एक पैदल/जॉगिंग ट्रैक, हरे भरे लॉन में आउटडोर जिम और पेड़ लगाए गए हैं। पुणे रेल मंडल द्वारा विकसित की गई रनिंग रूम सुविधाओं, ग्रॉस हैप्पीनेस इंडेक्स, नो सिग्नल पासिंग एट डेंजर ऐप, क्रू रोड लर्निंग विडियो आदि पर प्रस्तुति दी गई। महाप्रबंधक ने महिला चालक दल को दी जानेवाली सुविधाओं की समीक्षा कर महिला चालक दल के साथ संवाद किया। उन्होंने क्रू रेस्ट रूम क्यूबिकल्स तथा उन्नत वॉश रूम में उपलब्ध सुविधाओं की भी समीक्षा की। श्री लाहोटी ने सतर्क और सुरक्षा के प्रति जागरूक रहकर कार्य करनेवाले 6 लोको पायलट्स की सराहना की, जिससे किसी अप्रिय /सिग्नल लाल होने पर गाड़ी पास करना जैसी घटना से बचा जा सका। महाप्रबंधक ने चालक दल के लिए बनाए गए द्विभाषी पॉकेट बुकलेट का विमोचन किया, जिसमें एच टाइप कपलिंग और इसकी संचालन प्रक्रिया (क्या करें और क्या न करें) दी गई है। श्री लाहोटी ने रनिंग रूम के अच्छे रखरखाव और सेवाओं के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा की। यहाँ पर उन्होंने वृक्षारोपण भी किया। श्री लाहोटी ने इंस्पेक्शन कोच विंडो से मिरज-पुणे के रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण तथा विद्युतीकरण के लिए चल रहे कार्यों की प्रगति का अवलोकन कर समीक्षा करने के बाद इस कार्य को जल्द पूरा करने के बारे में जरुरी निर्देश दिए। विद्युत ऊपरी उपस्कर (ओएचई), पुलों की स्थिति, सिग्नल प्रणाली सहित सभी तकनीकी पहलुओं का अवलोकन कर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

महाप्रबंधक ने स्टेशनों पर यात्री सुरक्षा, यात्री सुविधा एवं रेलवे ट्रैक सुरक्षा पर उचित रूप से ध्यान देने और इसके लिए अधिक प्रयास करने पर बल दिया। पुणे में उन्होंने नवनिर्मित फूट ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया एवं मेट्रो रेल इंटीग्रेशन के बारे में भी जानकारी ली। महाप्रबंधक ने निरीक्षण के दौरान विभिन्न यात्री संगठनों, कर्मचारी संगठनों आदि से मुलाकात कर उनकी मांगों/सुझावों पर उचित कार्यवाही का भरोसा दिया।
महाप्रबंधक ने मंडल के शाखा अधिकारियों के साथ बैठक कर मंडल पर चल रही योजनाओं, तकनीकी कार्यों, यात्री सुविधाओं एवं यात्री सुरक्षा से संबंधित कार्यों का जायजा लिया तथा समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्रियों को सुरक्षित यात्रा प्रदान करना हमारी पहली प्राथमिकता है।
महाप्रबंधक ने कहा कि सेफ्टी, मूलभूत न्यूनतम यात्री सुविधाओं पर हमारा विशेष ध्यान होना चाहिए तथा कार्य के दौरान आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहने हेतु भी उन्होंने प्रोत्साहित किया। उन्होंने मंडल द्वारा किए गए कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। उक्त निरीक्षक कोविड-19 की सभी सावधानियों/प्रोटोकॉल और दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए किया गया।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ