महावितरण के नए ग्रामीण कार्यकारी अभियंता को समस्याओं से अवगत कराया
महावितरण के ग्रामीण कार्यकारी अभियंता जाधव को फुरसुंगी क्षेत्र की महावितरण की समस्याओं से भारतीय जनता पार्टी मध्य हवेली तालुका के अध्यक्ष धनंजय कामठे, युवा मोर्चा हवेली तालुका के महासचिव संदीप परदेशी व राजीव भाडले ने अवगत कराया।
फुरसुंगी, सितंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
भारतीय जनता पार्टी मध्य हवेली तालुका के अध्यक्ष धनंजय कामठे, युवा मोर्चा हवेली तालुका के महासचिव संदीप परदेशी व राजीव भाडले ने महावितरण के नए ग्रामीण कार्यकारी अभियंता जाधव से मिलकर उन्हें फुरसुंगी क्षेत्र की महावितरण की समस्याओं के बारे में अवगत कराया व उसके लिए क्या उपाय योजना कर सकते हैं, इस पर संक्षिप्त रूप में चर्चा की गई।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी मध्य हवेली तालुका के अध्यक्ष धनंजय कामठे ने बताया कि फुरसुंगी गांव के परदेशीमला, सुंदरबन, सोपान नगर, वांजलेमला, कामठे वस्ती, लंबोदर पार्क, सिद्धीग्रीन, बीरे वस्ती, साजई पार्क, मलाई पार्क, साईराज सिटी, फुले वीटभट्टी, छत्रपति शिवाजी महाराज नगर परिसर में बिजली प्रशासन द्वारा तत्काल बिजली के कनेक्शन प्रदान करने की कार्यवाही शुरू की जानी चाहिए। परदेशी मला सुंदरबन स्थित डीपी की क्षमता बढ़ानी होगी। खंडोबा माल, शिव चैतन्य नगर, भगवान नगर, राज विश्व सोसाइटी, मल्हार पार्क, सुमन पार्क, मानवीका पार्क, पवार आली, सरोदे नगर के नवीन डीपी तुरंत लगाने की व्यवस्था बिजली प्रशासन द्वारा की जानी चाहिए। इन प्रमुख मांगों की आग्रही भूमिका को लेकर हमने महावितरण के ग्रामीण कार्यकारी अभियंता जाधव से मिलकर चर्चा की थी, तब उन्होंने कहा कि महावितरण जल्द से जल्द आपके द्वारा बताई गई समस्याओं को हल करेगा।

0 टिप्पणियाँ