पुणे जिला नियोजन समिति सदस्य व उंड्री ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच निवृत्ति बांदल द्वारा पिसोली में स्वयं खर्चे से सीमेंट कांक्रीट रास्ते का निर्माण कार्य करवाया गया।
उंड्री, सितंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
पुणे जिला नियोजन समिति के सदस्य व उंड्री ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच निवृत्ति बांदल ने स्वयं के खर्चे से पिसोली में सीमेंट कांक्रीट रास्ते का निर्माण करके स्थानीय जनता को राहत देने में अहम भूमिका निभाई है।
हाल ही में उक्त कार्य निर्माण का शुभारंभ परिसर के नागरिकों के शुभ हाथों किया गया, इस अवसर पर यहां पूर्व ग्रामपंचायत सदस्य रामदास मासाल, तानाजी कालभोर, कपिल कालभोर, मुकुंद मासाल, महेश औताडे, दिपक बांदल, दिलीप तारू, गृह निर्माण व्यावसायिक खंडू वैद्य, अनुप नाशिककर, भाऊसाहब मासाल, राजेंद्र येप्रे, अजय कामठे, विजय मुरकुटे, बापू मासाल, नवनाथ दलवी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
पिसोली निवासियों को बारिश से सड़कों पर हुए गड्ढों के कारण यातायात के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़कों पर हुए गड्ढों के कारण वाहन चालकों को यातायात करते समय काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, नागरिकों को हो रही तकलीफों को गंभीरता से लेते हुए पुणे जिला नियोजन समिति सदस्य व उंड्री ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच निवृत्ति बांदल ने स्वयं खर्चे से पिसोली में सीमेंट कांक्रीट रास्ते का निर्माण करने का फैसला लिया व सीमेंट कांक्रीट रास्ते का निर्माण करने के कार्य की गतिविधि को प्रत्यक्ष में शुरुआत भी की। सीमेंट कांक्रीट की सड़क बनने के बाद क्षेत्र के नागरिकों को यातायात करते समय आसानी होगी।

0 टिप्पणियाँ