मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

बाढ़ पीड़ितों की सहायता करना हर देशवासी की है नैतिक जिम्मेदारी : इंद्रायणी न्हावले

सातारा जिले में आयी महा बाढ़ के कारण प्रभावित हुए बाढ़ पीड़ितों को जीवनावश्यक चीजों के किट की आपूर्ति करते हुए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के युवा नेता अजय न्हावले उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं। 
हड़पसर, सितंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

बाढ़ पीड़ितों की सहायता करना देशवासियों की नैतिक जिम्मेदारी एवं कर्तव्य है। संकट में फंसे बाढ़ पीड़ितों की मदद करना इंसानियत है। हमें इंसानियत के नाते आगे बढ़कर उन्हें मदद का हाथ देना चाहिए। इस आसमानी    संकट में वे बुरी तरह से बिखर   गए हैं, उन्हें हमारे आधार की जरूरत है, इसलिए हमें उनके इस बुरे वक़्त में उनका साथ निभाना चाहिए। यह विचार महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र महिला आघाडी की अध्यक्षा इंद्रायणी अजय न्हावले ने व्यक्त किए। 
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना हड़पसर, स्तुति न्हावले फाउंडेशन व हड़पसर जिमखाना द्वारा    संयुक्त रूप से सातारा जिले के  दुर्गम बाढ़ पीड़ित भाग, येरणे बु., येरणे खुर्द, मेटतले, कासरुड, शिरवली, दुदोशी, गोगलवाडी, बिरमणी, हातलोट, देवसरी, आचली, माझरेवाडी, राजपुरी, कुमठे, कुरोशी, हारोशी, देवली, गोदवली, बिरवडी ऐसे कुल 19 गांवों के 703 परिवारों को जीवनावश्यक वस्तुओं के किट मदद के रूप में रवाना किए गए तब वे बोल रही थीं।
सातारा जिले में आयी महा बाढ़ के कारण कुछ ही क्षणों में यहां के निवासियों पर कहर बरप गया, गांव के गांव महा बाढ़ की चपेट में आ गए। घर-संसार बाढ़ में बिखर जाने से उन पर बहुत ही कठिन समय आ गया है, सामाजिक प्रतिबद्धता के रूप में यहां के निवासियों के इस कठिन समय में उन्हें मदद नहीं बल्कि नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए    उन्हें राहत देने के मुख्य उद्देश्य से ही मदद का हाथ बढ़ाते हुए    जीवनावश्यक चीजों की आपूर्ति प्रदान करने का आयोजन किया गया है। इन गांवों की हालात बहुत ही खास्ता है, उन्हें किसी भी प्रकार की कोई भी मदद नहीं मिली है। हमें बहुत आनंद हुआ है कि हम इन सभी को मदद का हाथ दे सके। यह जानकारी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के युवा नेता अजय भाऊ  न्हावले ने हमारे प्रतिनिधि को दी। 
सातारा जिले में आयी महा बाढ़ के कारण  प्रभावित हुए बाढ़ पीड़ितों को जीवनावश्यक चीजों के किट पहुंचाने में ज्ञानोबा न्हावले, वैभव चव्हाण, हरीदास कोडग, फैजास शेख, अक्षय सणस, संगराज चव्हाण, सुमित गोरे, सुदर्शन जगदाले, पंकज कवठेकर, शहाजी गायकवाड, निखिल शेडगे, संकेत देवरे, रुद्रा  के साथ मनसेसैनिकों ने अथक परिश्रम किया। साथ ही स्थानीय निवासी अनिल भोसले व अनिल रेंगे द्वारा इस कार्य के लिए बहुमूल्य मदद की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ