पुणे, सितंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
रेल कौशल विकास कार्यक्रम के तहत 15 प्रशिक्षुओं के पहले बैच का तीन हफ़्तों का प्रशिक्षण पुणे रेल मंडल के बेसिक ट्रेनिंग सेंटर (कैरिज एंड वैगन) घोरपडी में शुरू हुआ, जिसमें चार महिला प्रशिक्षु शामिल है।
प्रथम बैच का शुभारम्भ मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा की प्रमुख उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती नीलम चंद्रा, प्रकाश उपाध्याय, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (कैरिज एंड वैगन) विजयसिंह दडस सहित अन्य अधिकारी, प्रशिक्षक एवं कर्मचारी वर्ग उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री की संकल्पना पर केंद्रित कार्यक्रम की शृंखला में हाल ही में रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव द्वारा रेलों पर इसका शुभारम्भ किया गया। इसी शृंखला में यह कार्यक्रम पुणे में भी आयोजित किया गया है।
रेल कौशल विकास कार्यक्रम का उद्देश्य रेलवे प्रशिक्षण संस्थानों में आमतौर पर उद्योग में उपयोग किए जानेवाले विभिन्न ट्रेडों का प्रवेश स्तर का मुफ्त प्रशिक्षण देकर युवाओं को सशक्त बनाना है। रेल कौशल विकास कार्यक्रम आत्मनिर्भर भारत मिशन की दिशा में योगदान देगा और आजादी के अमृत महोत्सव में पहल की शृंखला का भी हिस्सा है।
कार्यक्रम के तहत 18 से 35 वर्ष के आयु वर्ग के युवाओं फिटर ट्रेड का 100 घंटों का सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण रेलवे के अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा दिया जा रहा है।
सफल प्रशिक्षण समाप्ति पर रेलवे द्वारा प्रमाणपत्र दिया जायेगा जो उन्हें उद्योगों में अवसरों के लिए सहायक होगा। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ