मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे और जसीडीह के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का शुभारंभ

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव करेंगे 27 सितंबर को हरी झंडी दिखाकर रवाना
मुंबई, सितंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

रेलवे, पुणे और जसीडीह के बीच सामान्य किराए पर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाएगा। श्री अश्विनी वैष्णव, माननीय केंद्रीय रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, दिनांक 27.9.2021 को 13.15 बजे उद्घाटन स्पेशल ट्रेन संख्या 01428 जसीडीह-पुणे एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
नियमित सेवा का विवरण इस प्रकार है :-
ट्रेन संख्या 01427 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 1.10.2021 से प्रत्येक शुक्रवार को पुणे से 06.35 बजे रवाना होगी और अगले दिन 15.45 बजे जसीडीह पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 01428 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 3.10.2021 से प्रत्येक रविवार को 20.25 बजे जसीडिह से रवाना होगी और तीसरे दिन 09.40 बजे पुणे पहुंचेगी।
हाल्ट : दौंड, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., सासाराम, गया, किऊल, झाझा।
संरचना : एक 2 एसी, चार 3 एसी, 11 शयनयान श्रेणी, 6 द्वितीय श्रेणी।
आरक्षण : पूर्णतः आरक्षित स्पेशल गाड़ी संख्या 01427 की बुकिंग सामान्य किराये पर सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्रों तथा वेबसाइट www.irctc.co.in पर दिनांक 27.09.2021 को  पर आरंभ होगी।
समय और हाल्ट की  विस्तृत जानकारी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in देखें या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही बोर्डिंग, यात्रा और गंतव्य ,उजतखऊ 19 से संबंधित सभी मानदंडों व एसओपी का पालन करते हुए इस स्पेशल ट्रेन में बोर्डिंग की अनुमति है।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ