मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

अण्णासाहेब मगर महाविद्यालय में माइक्रोबायोलॉजी (सूक्ष्म जीवशास्त्र) और पर्यावरण विज्ञान पर आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय ई-सम्मेलन सम्पन्न

दुनिया भर के 603 शोध प्रोफेसरों और छात्रों ने भाग लिया
हड़पसर, सितंबर (ह.ए. प्रतिनिधि) 

पुणे जिला शिक्षण मंडल के स्थापना दिन व हड़पसर के अण्णासाहेब मगर महाविद्यालय के स्वर्ण महोत्सवी वर्ष के अवसर पर माइक्रोबायोलॉजी (सूक्ष्म जीवशास्त्र) विभाग व मायक्रोबायलॉजिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा संयुक्त रूप से दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय ई-सम्मेलन का ऑनलाइन आयोजन किया गया था। इस ई-सम्मेलन में सूक्ष्मजीवशास्त्र व पर्यावरण संबंधित विविध अनुसंधान की समीक्षा की गई। इसमें दुनिया भर के 603 शोध प्रोफेसरों और छात्रों ने भाग लिया।
अण्णासाहे बमगर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंडित शेलके के मार्गदर्शन में ई-सम्मेलन का आयोजन किया गया था। उक्त अंतर्राष्ट्रीय ई-सम्मेलन को संस्था के अध्यक्ष अजीत पवार, मानद सचिव एडवोकेट संदीप कदम, उपाध्यक्ष राजेंद्र घाडगे, कोषाध्यक्ष मोहनराव देशमुख, उपसचिव मा.एल.एम. पवार, सहसचिव ए. एम. जाधव ने शुभकानाएं दीं। 
अंतर्राष्ट्रीय ई-सम्मेलन का उद्घाटन संस्था के सहसचिव (प्रशासन) ए.एम.जाधव के शुभ हाथों किया गया। अंतर्राष्ट्रीय ई-सम्मेलन का बीजभाषण बांग्लादेश के राजशाही विद्यापीठ के पूर्व उपकुलगुरू डॉ. आनंदकुमार साहा ने किया, साथ ही उनका शोधनिबंध प्रस्तुत किया। उद्घाटन के दिन नेपाल काठमांडू विद्यापीठ की डॉ. रजनी शक्या व अमेरिका के कनास विद्यापीठ के डॉ. राजपक्षे बाबिलागे ने भी अपने अपने शोधनिबंध प्रस्तुत किये। अंतर्राष्ट्रीय ई-सम्मेलन का दूसरे दिन
उदयाना विद्यापीठ, इंडोनेशिया के डॉ.नीलू सुरियानी, त्रिभुवन विद्यापीठ नेपाल की डॉ. रजनी माला व रियाद सउदी अरेबिया के डॉ.मिर अली व अन्य विशेषज्ञों ने विभिन्न विषयों पर सचित्र व्याख्यान दिए। इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में लगभग 190 शोध प्राध्यापकों और छात्रों ने सम्मेलन से संबंधित विषयों पर पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन दिया। प्रत्येक समूह में सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति के लिए पुरस्कारों की घोषणा की गई।
सम्मेलन के समापन पर प्रसिद्ध पर्यावरण विषय विशेषज्ञ प्रो.डॉ.वेंकट गुनाले ने मुख्य अतिथि के रूप में छात्रों और उपस्थित सभी को बहुमूल्य पर्यावरण पर मार्गदर्शन किया। 
माइक्रोबायोलॉजिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. अरविंद देशमुख ने माइक्रोबायोलॉजी के क्षेत्र में अनुसंधान का मार्गदर्शन किया और विजेताओं की घोषणा की।
अण्णासाहेब मगर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंडित शेलके ने कॉलेज को सूचित किया और छात्रों को शोध के लिए शुभकामनाएं दीं।
उक्त अंतर्राष्ट्रीय ई-सम्मेलन का संयोजन उपप्राचार्य डॉ.प्रशांत मुले, आय.क्यू.ए.सी. समन्वयक डॉ. रमाकांत जोशी, सूक्ष्मजीवशास्त्र विभाग प्रमुख प्रो.डॉ.नेहा पाटिल, प्रा. मंगेश देशपांडे, डॉ.उज्वला खिस्ती, डॉ.शुभांगी शिंदे, प्रा.मेघमाला वाघमोडे व प्रा.उर्मिला धनगर ने सफलतापूर्वक किया। इस हेतु धनंजय बागडे, संजय जेधे, रमेश बारगल व सचिन शिंदे ने बहुमूल्य योगदान दिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ