पुणे, सितंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए सप्ताह में 6 दिन चलनेवाली दौंड-इंदौर -दौंड विशेष एक्सप्रेस गाड़ी को प्रतिदिन चलाने का निर्णय लिया गया है।
विशेष गाड़ी संख्या 02944 इंदौर से दौंड के लिए 6 अक्टूबर से तथा विशेष गाड़ी संख्या 02943 दौंड से इंदौर के लिए 7 अक्टूबर से प्रतिदिन चलेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि कोरोना महामारी के चलते रेल यात्रा हेतु जारी मार्गदर्शक सूचनाओं, जैसे यात्रा के दौरान मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंस, सेनिटाइजर का उपयोग आदि का पालन करें। उपरोक्त विशेष ट्रेन के हाल्ट के विस्तृत समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in देखें या NTES ऐप डाउनलोड करें। यात्रियों से अनुरोध है कि इस सुविधा का लाभ उठाएँ।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ