कैंसर प्रतिबंधक टीकाकरण शिविर का उद्घाटन करते हुए पुणे सेन्ट्रल रोटरी क्लब के रवि कपूर, साथ में महाराष्ट्र आरोग्य मंडल के सचिव अनिल गुजर व अन्य अतिथिगण उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, सितंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
महाराष्ट्र आरोग्य मंडल के सेंटर फॉर एक्सलन्स फॉर मदर एण्ड चाइल्ड केयर व रोटरी क्लब पुणे के सहयोग से महाराष्ट्र आरोग्य मंडल के साने गुरुजी प्राथमिक विद्यामंदिर, मालवाडी, हड़पसर में 25 व 26 अगस्त को लड़कियों और महिलाओं को सर्वाइकल (गर्भाशय मुख) कैंसर प्रतिबंधक का टीका लगाया गया।
कैंसर प्रतिबंधक टीकाकरण शिविर का उद्घाटन पुणे सेन्ट्रल रोटरी क्लब के रवि कपूर के शुभ हाथों किया गया। इस अवसर पर यहां रोटरी क्लब की भावना चावरे, विवेक कुलकर्णी, माधवी कुलकर्णी, महाराष्ट्र आरोग्य मंडल के सचिव अनिल गुजर, डॉ. सुशीलकुमार देशमुख, प्रणिता जोशी देशमुख, साने गुरुजी प्राथमिक विद्यामंदिर के मुख्याध्यापक सुरेश गुजर व स्वयंसेवक प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
कैंसर प्रतिबंधक टीकाकरण शिविर में 14 से 45 वर्ष की लड़कियों और महिलाओं को टीके की तीसरी खुराक दी गई। 9 से 13 साल की उम्र की लड़कियों और 14 से 45 साल की उम्र की महिलाओं को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई। साथ ही वैक्सीन की पहली खुराक 9 से 13 साल की नई लड़कियों को दी गई। कुल 448 लड़कियों और महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर का टीका लगाया गया।

0 टिप्पणियाँ