आदर्श शिक्षक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न
डॉ.नामदेव भुजबल को अरूणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था की ओर से ‘आदर्श शिक्षक पुरस्कार’ प्रदान करते हुए डॉ. चंद्रकांत दिवेकर व संजय इनामके, साथ में अरूणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था के अध्यक्ष शैलेंद्र बेल्हेकर उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
मांजरी, सितंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
सच्चे आदर्श शिक्षक वही होते हैं जो आनेवाली पीढ़ी को विज्ञान और अध्यात्म के संस्कार देते हैं। इससे अच्छी और बुरी चीजों के ज्ञान को मिलाकर एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण होता है। यह विचार डी. आर. डी. ओ. के निवृत्त संशोधक डॉ. चंद्रकांत दिवेकर ने व्यक्त किये।
अरूणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था संलग्न नेहरू युवा केंद्र संघटना पुणे युवा कार्य व क्रीड़ा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित किए गए आदर्श शिक्षक पुरस्कार वितरण समारोह में डॉ. चंद्रकांत दिवेकर बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां भीमा-पाटस सहकारी साखर कारखाना के पूर्व संचालक संजय इनामके, अरूणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था के अध्यक्ष शैलेंद्र बेल्हेकर, पांडुरंग घुले, माऊली घुले, अतुल रासकर आदि व्यासपीठ पर उपस्थित थे। अरूणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था की ओर से डॉ. नामदेव भुजबल, बालासाहब सावंत, मनीषा काले, शिवानंद स्वामी, शिवाबाई मधे, राजकुमार भोरे, संजय यनभर को ‘आदर्श शिक्षक पुरस्कार’ देकर सम्मानित किया गया। डॉ. चंद्रकांत दिवेकर ने आगे कहा कि विज्ञान आंदोलन बढ़ना चाहिए। स्कूल के पाठ्यक्रम में वैज्ञानिक बुद्धिमत्ता को शामिल किया गया तो पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जैसे देश के हर गांव में वैज्ञानिक बनेंगे। समारोह का सफलतापूर्वक संयोजन महादेव पाटिल, भास्कर लोमटे, पूनम भाट व नीता जगताप द्वारा किया गया।

0 टिप्पणियाँ