मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे रेल मंडल द्वारा माल लदान में इस साल का नया रिकॉर्ड

पुणे, सितंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

पुणे रेल मंडल माल लदान के क्षेत्र में लगातार प्रयासरत है। मंडल द्वारा देश के अनेक क्षेत्रों में विभिन्न तरह की वस्तुओं का परिवहन नियमित रूप से किया जाता है, जिसमें ऑटोमोबाइल, शक्कर, पेट्रोलियम उत्पाद आदि शामिल है। मंडल द्वारा मालगाड़ियों का सुगम परिवहन कर देश के विभिन्न क्षेत्र में जरुरी वस्तुओं का पहुंचाना सुनिश्चित किया जाता है।
गुरुवार को मंडल द्वारा शक्कर से लदी हुई 5 रेल गाड़िया तथा ऑटोमोबाइल की एक मालगाड़ी, इस प्रकार कुल 6 मालगाड़ियों का परिवहन विभिन्न राज्यों को कर रिकार्ड 2 करोड़ 88 लाख रुपये का राजस्व अर्जित किया गया जो वर्तमान वित्तीय वर्ष में किसी एक दिन का श्रेष्ठतम प्रदर्शन है। मंडल पर  शक्कर, ऑटोमोबाइल एवं पेट्रोलियम उत्पादों की माल ढुलाई में इस वर्ष सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है।
मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार लाहोटी ने हर्ष व्यक्त करते हुए मंडल की इस उपलब्धि की सराहना की है और इसके लिए नकद ग्रुप अवार्ड घोषित किया तथा भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।
मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा के मार्गदर्शन में वाणिज्य विभाग तथा परिचालन विभाग की टीम के सक्रिय एवम् संयुक्त प्रयासों से बेहतर मार्केटिंग के परिणाम स्वरुप राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न नए गंतव्य एवं ग्राहकों की खोज की गई। रेलवे के शीघ्र परिवहन, किफायती दरों, सुरक्षित परिचालन आदि विशेषताओं के कारण मंडल ने नया बिज़नेस प्राप्त करने में सफलता प्राप्त कर रहा है।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ