पुणे, सितंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
पुणे मंडल की मंडल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति की बैठक मंडल कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणू शर्मा ने की। बैठक का संयोजन सचिव तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सुनील मिश्रा ने किया। बैठक में कई सदस्यगण, शाखा अधिकारी, आईआरएसडीसी के नोडल अधिकारी शामिल हुए।
बैठक में ट्रेन सेवाओं, यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी, चल रहे कार्यों, रेल लाइन के दोहरीकरण कार्य और नई लाइनों, यात्रियों की ओर से प्राप्त मांगों, यात्री सुविधाओं तथा समस्याओं पर सुझाव देकर चर्चा की गई।
सदस्यों ने कोविड-19 महामारी के दौरान लॉकडाउन के समय स्टेशनों पर रेलवे कर्मचारियों द्वारा यात्रियों को लगातार उपलब्ध कराई गई सेवा सहायता, यात्रियों, मजदूरों, छात्रों, तीर्थयात्रियों आदि के लिए देश के विभिन्न स्थानों के लिए श्रमिक ट्रेनें चलाने पर मंडल के कार्यों की बहुत सराहना की।
सदस्यों ने कहा कि वे मंडल द्वारा चलायी जा रही विभिन्न गतिविधियों, जैसे रेलवे स्टेशनों को बेहतर यात्री सुविधाओं के लिए तैयार करना, स्वच्छता गतिविधियाँ चलाना आदि में भाग लेने के लिए तैयार है।
श्रीमती शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए सदस्यों द्वारा उठाई मांगों और सुझावों की सराहना की और कहा कि इस पर व्यवहार्यता और अन्य पहलुओं पर गौर करते हुए उचित कार्रवाई हेतु मंडल द्वारा हर संभव प्रयास किए जायेंगे। उन्होंने पुणे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा सीसीटीवी की संख्या बढ़ाने, रौशनी की पर्याप्त व्यवस्था करने हेतु आश्वस्त किया। उन्होंने सदस्यों से ज्यादा से ज्यादा माल रेलवे से लदान कर भेजने, सीएसआर गतिविधि के तहत मंडल को फंड उपलब्ध कराने हेतु अपनी ओर से भरसक प्रयास करने हेतु भी अनुरोध किया।
मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा द्वारा की गई अपील पर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, पुणे के सदस्य ने विभिन्न कंपनियों से बेहतर समन्वय तथा संपर्क करके ज्यादा से ज्यादा आयात- निर्यात होने वाले माल को रेलवे कंटेनर्स तथा वेगनों के जरिये भेजने हेतु अपनी ओर से पूरे प्रयास करने की बात कही। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ