मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मगर महाविद्यालय की ज्ञानज्योति रैली के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का प्रयास : प्राचार्य डॉ. पंडित शेलके

हड़पसर, सितंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

पुणे जिले के ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की ज्योति प्रज्ज्वलित करके अज्ञान के अंधकार से ज्ञान की रोशनी निर्माण करने का काम अण्णासाहेब मगर महाविद्यालय द्वारा किया गया है। यह विचार अण्णासाहेब मगर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंडित शेलके ने व्यक्त किए। 
पुणे जिला शिक्षण मंडल के स्थापना दिन व संस्था के हड़पसर के अण्णासाहेब मगर महाविद्यालय के स्वर्ण महोत्सवी वर्ष में पदार्पण के अवसर पर विद्यालय के क्रीड़ा विभागा द्वारा ज्ञानज्योति रैली का आयोजन किया गया था। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका की महापौर माई ढोरे के शुभ हाथों ज्ञानज्योति प्रज्ज्वलित की गई, तब आयोजित कार्यक्रम में वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां संस्था के सहसचिव ए. एम. जाधव, प्राचार्य डॉ. नितिन घोरपडे, उपप्राचार्य डॉ. प्रशांत मुले, डॉ. अनंत माने, प्रा.अनिल जगताप, काकासाहेब थोरात, प्रभारी अधीक्षक धनंजय बागडे, शारीरिक शिक्षण संचालिका प्रा .विद्या पठारे आदि उपस्थित थे।
प्राचार्य डॉ. पंडित शेलके ने आगे कहा कि इस वर्ष को विद्यार्थियों के कल्याण के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक गतिविधियों को प्राथमिकता देकर मनाया जाएगा। पुणे जिला शिक्षण मंडल की स्थापना 7 सितंबर 1941 को स्वर्गीय बाबूरावजी घोलप साहब ने की थी। जीवनभर उनके द्वारा उपयोग की गई वस्तुओं को सांगवी के बाबूरावजी घोलप कॉलेज में एक संग्रहालय के रूप में संरक्षित किया गया है। इस पवित्र भवन से रैली शुरू की गई। अण्णासाहेब मगर महाविद्यालय के 15 राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने सांगवी से हड़पसर तक की दूरी दौड़कर पूरी की। हड़पसर की ओर आते समय विद्यापीठ गेट पर सावित्रीबाई फुले पुणे विद्यापीठ के कुलगुरु डॉ. एन.एस. उमराणी, क्रीड़ा संचालक दीपक माने, पु. जि. शि. मंडल में मानद सचिव एडवोकेट संदीप कदम व प्राचार्य डॉ. झावरे, मगरपट्टा चौक में पूर्व उपमहापौर निलेश मगर व पुलिस निरीक्षक मनीषा झेंडे, 15 नंबर में पु.जि.शि.मं. सहसचिव एल.एम.पवार द्वारा ज्ञानज्योति रैली का स्वागत किया गया।
ज्ञानज्योति रैली का संयोजन महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षण संचालक प्रा. प्रीतम ओव्हाल व प्रा. संजीव पवार द्वारा किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ