हड़पसर शिवसेना द्वारा पुणे के मनपा आयुक्त विक्रम कुमार से पुन: मांग
हड़पसर में जम्बो कोविड सेंटर शुरू करें, इस हेतु पुणे के मनपा आयुक्त विक्रम कुमार को निवेदन देते हुए शिवसेना का प्रतिनिधिमंडल।
हड़पसर, सितंबर (ह.ए.प्रतिनिधि)
संभावित तीसरी लहर को मद्देनजर रखते हुए हड़पसर में जम्बो कोविड सेंटर अब तो शुरू करो। यह मांग हड़पसर शिवसेना की ओर से पुणे के महानगरपालिका के आयुक्त विक्रम कुमार से फिर एक बार की है। शिवसेना हड़पसर उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर द्वारा हड़पसर में जम्बो कोविड सेंटर शुरू हो, इस हेतु अथक परिश्रम जारी है।
इस बार में अधिक जानकारी देते हुए उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर ने हमारे प्रतिनिधि को बताया कि अप्रैल-मई की दूसरी लहर में हड़पसर में मरीजों को बेड उपलब्ध न होने के कारण कई मरीजों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी। दूसरी लहर में हड़पसर में जम्बो कोविड सेंटर शुरू करें, इस हेतु हड़पसर शिवसेना द्वारा पुणे मनपा आयुक्त से मांग की गई थी, परंतु उस समय आयुक्त विक्रम कुमार ने शिवसेना के उपनेता व पूर्व सांसद शिवाजीराव आढलराव पाटिल, गटनेता पृथ्वीराज सुतार व शिवसेना के शिष्टमंडल से कहा था कि अब दूसरी लहर की तीव्रता कम हो रही है और संख्या घट रही है, इसलिए संभावित तीसरी लहर के लिए हड़पसर में जम्बो कोविड सेंटर शुरू करेंगे। आयुक्त विक्रम कुमार ने शिवसेना के शिष्टमंडल से तब कहा था कि ग्लायडिंग सेंटर में जम्बो कोविड सेंटर निर्माण करने की प्रक्रिया शुरू है, सभी सुविधायुक्त जम्बो 300 बेड का कोविड सेंटर और तीसरी लहर का विचार करके छोटे बच्चों के लिए 100 बेड का अलग व ऑक्सी बेड एवं वेंटिलेटर बेड की मुख्य सुविधाएं होंगी। हालांकि आज तक आयुक्त द्वारा हड़पसर में जम्बो कोविड सेंटर शुरू करने का कोई प्रयास नहीं किया गया है। तीसरी लहर के संभावित खतरे को देखते हुए हड़पसर में एक जम्बो कोविड सेंटर शुरू करने की आवश्यकता है। हमारे साथ हुई चर्चा के बाद ग्लायडिंग सेंटर जगह का आयुक्त विक्रमकुमार ने शिवसेना पदाधिकारियों के साथ निरीक्षण भी किया था। तभी भी शिवसेना ने मांग की थी कि हड़पसर में एक जम्बो कोविड केंद्र स्थापित किया जाना चाहिए, यह बहुत जरूरी है, इस पर तुरंत अमल करना चाहिए।
उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर ने अंत में बताया कि विशेषज्ञों के अनुसार, एक संभावित तीसरी लहर जल्द ही आने की बात कही जा रही है। पिछले अनुभव के आधार पर हड़पसर में एक भी सक्षम पुणे महानगरपालिका का अस्पताल उपलब्ध नहीं है। 4-5 निजी अस्पतालों में बिस्तर उपलब्ध नहीं थे। शहर जाने के बाद भी मरीज जान गंवा रहे थे। अब एक बार फिर कोरोना संकट मंडरा रहा है, संभावित रोगियों की दुर्दशा को रोकने के लिए पुणे महानगरपालिका को जल्द से जल्द हड़पसर में एक जम्बो कोविड सेंटर स्थापित करना चाहिए।

0 टिप्पणियाँ