मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

15 अक्टूबर से पुणे-लोनावला तथा तलेगांव के बीच अतिरिक्त लोकल सेवा

पुणे, अक्टूबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

पुणे-लोनावला सेक्शन में वर्तमान में चलाई जा रही छह विशेष उपनगरीय लोकल  सेवाओं के क्रम में तलेगांव तथा लोनावला के लिए अतिरिक्त लोकल सेवाएं बढ़ाने का निर्णय रेल प्रशासन द्वारा लिया गया है, जो शुक्रवार दिनांक 15 अक्टूबर से लागू होगा। पुणे से तलेगांव के लिए विशेष लोकल क्रमांक 01586 पुणे से 08.57 बजे रवाना होकर 09.47 बजे तलेगांव पहुंचेगी जबकि वापसी में तलेगांव से पुणे के लिए विशेष लोकल क्रमांक 01587 तलेगांव से 09.57 बजे रवाना होकर पुणे 10.50 बजे पहुंचेगी। पुणे से लोनावला के लिए विशेष लोकल क्रमांक 01574 पुणे से 19.05 बजे रवाना होकर 20.30 बजे लोनावला पहुंचेगी जबकि वापसी में लोनावला से पुणे के लिए विशेष लोकल क्रमांक 01573 लोनावला से 20.40 बजे रवाना होकर पुणे 22.00 बजे पहुंचेगी।
शुक्रवार दिनांक 15 अक्टूबर से इस सेक्शन में विशेष लोकल की नई समय सारणी निम्नानुसार रहेगी :-
पुणे से लोनावला सेक्शन के लिए
लोकल संख्या 01486  पुणे प्रस्थान 06.30  लोनावला आगमन 07.50, लोकल संख्या 01482 पुणे प्रस्थान 08.05 लोनावला आगमन 09.25, लोकल संख्या  01586 पुणे प्रस्थान 08.57 तलेगांव आगमन  09.47, लोकल संख्या  01566 पुणे प्रस्थान 15.00 लोनावला आगमन 16.20. लोकल संख्या 01488 पुणे प्रस्थान 16.25 लोनावला आगमन 17.45, लोकल संख्या 01484 पुणे प्रस्थान 18.02  लोनावला आगमन 19.27, लोकल संख्या 01574 पुणे प्रस्थान 19.05  लोनावला आगमन 20.30, लोकल संख्या  01494 पुणे प्रस्थान 20.00 लोनावला आगमन  21.30. 
लोनावला से पुणे सेक्शन के लिए
लोकल संख्या 01493 लोनावला प्रस्थान 06.30  पुणे आगमन 07.55, लोकल संख्या 01481 लोनावला प्रस्थान 08.20 पुणे आगमन 09.45, लोकल संख्या 01587  तलेगांव प्रस्थान 09.57 पुणे आगमन 10.50, लोकल संख्या 01485  लोनावला प्रस्थान  10.05 पुणे आगमन 11.25, लोकल संख्या 01565 लोनावला प्रस्थान 17.30 पुणे आगमन 18.50. लोकल संख्या 01483 लोनावला प्रस्थान 18.20 पुणे आगमन 19.45, लोकल संख्या 01487 लोनावला प्रस्थान 19.35 पुणे आगमन 20.55, लोकल संख्या 01573 लोनावला प्रस्थान 20.40 पुणे आगमन 22.00.
यात्रियों से अनुरोध है कि कोरोना महामारी के चलते रेल यात्रा हेतु जारी मार्गदर्शक सूचनाओं, जैसे यात्रा के दौरान मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग और सेनिटाइजर का उपयोग आदि का पालन करें।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ