मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

18 अक्टूबर से शुरू होनेवाली स्पेशल सिंहगढ़ एक्सप्रेस का देहूरोड और तलेगांव स्टेशनों पर भी स्टॉप किया जाए

रेल्वे प्रवासी ग्रुप की चेयरमैन हर्षा शाह द्वारा रेल्वे प्रशासन से मांग
पुणे, अक्टूबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

पुणे से मुंबई के लिए हर रोज सुबह 6.05 बजे दौड़नेवाली सिंहगढ़ एक्सप्रेस, स्पेशल ट्रेन के रूप में पुन: दौड़ने के लिए तैयार है, जिसकी शुरुआत 18 अक्टूबर से होने जा रही है। यह गाड़ी दादर, ठाणे (केवल 01009 के लिए), कल्याण, कर्जत, लोनावला, चिंचवड़ पिंपरी, खड़की और शिवाजीनगर स्टेशनों पर रुकती है, और अब यह गाड़ी देहूरोड और  तलेगांव स्टेशनों पर भी रुकनी चाहिए। यह मांग रेल्वे प्रवासी ग्रुप की चेयरमैन हर्षा शाह ने रेल्वे प्रशासन से की है।
उन्होंने बताया कि आजकल सवारी गाड़ी और लोकल गाड़ियां कम चल रही हैं। देहूरोड स्टेशन से वाकड, बावधान, चांदणी चौक, हिंजवडी रोड और तलेगांव स्टेशन से चाकण, आलंदी व नारायणगांव आदि जगहों से लोगों का आवागमन बड़ी संख्या में होता है, इसलिए सिंहगढ़ एक्सप्रेस का    देहूरोड और तलेगांव स्टेशनों पर रुकना बहुत जरूरी है, इससे उक्त जगहों के नागरिकों के साथ-साथ रेल्वे को भी लाभ होगा।
01009 स्पेशल सिंहगढ़ एक्सप्रेस गाड़ी 18 अक्टूबर 2021 से अगले आदेश मिलने तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से प्रतिदिन 17.50 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 21.50 बजे पुणे पहुंचेगी।
01010 स्पेशल 18 अक्टूबर 2021 से अगले आदेश मिलने तक पुणे से प्रतिदिन 06.05 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 09.55 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी।
अंत में हर्षा शाह ने कहा कि नागरिकों की सुविधा को मद्देनजर रखते हुए रेल्वे प्रशासन उक्त मांग पर गंभीरता से विचार करे और जल्द से जल्द देहूरोड और  तलेगांव स्टेशनों पर सिंहगढ़ एक्सप्रेस गाड़ी को रुकने का आदेश जारी करे, जो समय की बहुत बड़ी जरूरत है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ