मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड महाराष्ट्र प्रदेश के कोषाध्यक्ष पद पर संतोष दर्शिले नियुक्त

हड़पसर, अक्टूबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

समाज के प्रति समर्पित होकर समाज की समस्याएं व लंबित प्रश्न हल करने में अहम भूमिका निभानेवाले समाजसेवक संतोष दर्शिले की राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड महाराष्ट्र प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर हाल ही में नियुक्ति की गई है।
राष्ट्रीय संयोजक चंद्र प्रकाश सैनी की सूचना के अनुसार संतोष दर्शिले की नियुक्ति की गई है। राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष हनुमंत लांडे के शुभहाथों नवनियुक्त प्रदेश कोषाध्यक्ष संतोष दर्शिले को नियुक्तिपत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर यहां राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष पन्नालाल माली, राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड महाराष्ट्र प्रदेश महिला अध्यक्ष पूनम वाघ सहित अन्य पदाधिकारीगण प्रमुख रूप से   उपस्थित थे। 
अपनी नियुक्ति पर नवनियुक्त राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड महाराष्ट्र प्रदेश के कोषाध्यक्ष संतोष दर्शिले ने  कहा कि समाज के हित, अस्मिता व समाज के सर्वांगीण विकास   एवं उन्नति के लिए राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के माध्यम से कार्य   करूंगा। ब्रिगेड के विचार समाज तक पहुँचाकर फुले ब्रिगेड को   पुणे जिले में मजबूत संगठन व विस्तार करना मेरा प्रथम कर्तव्य व लक्ष्य होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ