अमेरिका के तीन अर्थशास्त्रियों को 2021 का नोबल पुरस्कार दिया गया। इन्हें आर्थिक नीति और अन्य घटनाक्रम के प्रभाव को समझने के लिए प्राकृतिक प्रयोगों के उपयोग के लिए दिया गया है। ये अर्थशास्त्री कैलिर्फोनिया विश्वविद्यालय के डेविड कार्ड, मेसाच्यूसेटस इंस्टीट्यट ऑफ टैक्नोलॉजी से जोशुआ अंगरिस्ट और स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय के गुइडो इंबेंस हैं। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेस ने कहा कि इन तीनों ने आर्थिक विज्ञान में अनुभव से किए जा रहे कार्यों को पूरी तरह से बदल दिया है।
0 टिप्पणियाँ