मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

तमिल फिल्म ‘कूझांगल’ ऑस्कर 2022 के लिए चयनित

 

    तमिल फिल्म ‘‘कूझांगल’’ को 94वें एकेडमी पुरस्कारों के लिए भारत की तरफ से आधिकारिक प्रवृष्टि के लिए चयनित किया गया है। इसका निर्देशन विनोतराज पी. एस. ने किया है। यह फिल्म शराब पीकर पत्नी से मारपीट करने वाले एक पति की कहानी पर आधारित है, जिससे तंग आकर उसकी पत्नी घर छोड़कर चली जाती है और फिर वह व्यक्ति अपने छोटे बच्चे को लेकर उसे ढूंढकर वापस लाने के लिए निकलता है। ‘‘कूझांगल’’ में नए कलाकार– चेल्लापंदी और करूथादैयान हैं और इसके निर्माता विग्नेश शिवन एवं नयनतारा हैं।
    फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की महासचिव सुपर्णा सेन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘इस वर्ष ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक फिल्म ‘कूझांगल’ है। इसका चयन फिल्म निर्माता शाजी एन. करूण की अध्यक्षता वाली 15 सदस्यीय ज्यूरी ने सर्वसम्मति से किया है।’’
    ऑस्कर चयन की दौड़ में कुल 14 फिल्में थीं जिनमें मलयालम फिल्म ‘‘नयातू’’, तमिल फिल्म ‘‘मंडेला’’, फिल्म निर्माता शूजीत सरकार की ‘‘सरदार उधम’’, विद्या बालन अभिनीत ‘‘शेरनी’’, फरहान अख्तर की ‘‘तू्फान’’, कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित ‘‘शेरशाह’’ और मराठी फिल्म ‘‘गोदावरी’’ भी थी।
किसी भी भारतीय फिल्म को अभी तक ऑस्कर पुरस्कार नहीं मिला है। इससे पहले 2001 में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म की श्रेणी में अंतिम पांच में पहुंचने वाली फिल्म ‘‘लगान’’ थी। शीर्ष पांच में जगह बनाने वाली अन्य फिल्में हैं ‘‘मदर इंडिया’’ (1958) और ‘‘सलाम बंबई’’ (1989)। भारत की तरफ से 2021 में मलयालम फिल्म ‘‘जल्लीकट्टू’’ को नामित किया गया था जिसका निर्देशन लिजो जोस पेल्लीसेरी ने किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ