पुणे, अक्टूबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
पुणे स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण हेतु प्लेटफार्म टिकट की दर सीमित अवधि के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। आगामी त्यौहारों के दौरान पुणे स्टेशन पर संभावित भीड़ को नियंत्रित करने एवं कोविड-19 के दौरान सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करने के उद्देश्य से 25 अक्टूबर से 10 नवंबर 2021 की सीमित अवधि में प्लेटफार्म टिकट की दर 10 रुपए से बढ़ाकर 30 रुपए की जा रही है।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे स्टेशन पर अनावश्यक भीड़ न करें तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।
0 टिप्पणियाँ