पुणे, अक्टूबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
मुंबई मंडल के लोनावला स्टेशन पर तकनीकी कार्यों के लिए विशेष ट्रैफिक ब्लाक लिए जाने के कारण पुणे – लोनावला – पुणे के बीच चलनेवाली लोकल सेवाएं शनिवार दिनांक 30 अक्टूबर को लोनावला – तलेगांव – लोनावला के बीच रद्द रहेंगी अर्थात लोकल सेवाएं केवल पुणे – तलेगांव –पुणे के बीच चलेंगी। इसके अलावा मुंबई –पुणे –मुंबई के बीच चलनेवाली विशेष गाड़ी संख्या 01007/1008 डेक्कन एक्सप्रेस शनिवार दिनांक 30 अक्टूबर को रद्द रहेगी। यात्री कृपया नोट करें। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।
0 टिप्पणियाँ