मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

देश को स्वच्छ बनाने के लिए हर नागरिक अपना बहुमूल्य योगदान दे

सावित्रीबाई फुले प्रतिष्ठान की सचिव सारिका कुंभार द्वारा नागरिकों से अपील
सावित्रीबाई फुले प्रतिष्ठान व नेहरू युवा केंद्र भारत सरकार द्वारा स्वच्छ भारत अभियान व जनजागृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

हड़पसर, अक्टूबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

सभी देशवासियों ने प्लास्टिक मुक्त भारत, स्वच्छ भारत और स्वस्थ भारत की अवधारणा को अपनाया तो स्वस्थ जीवन और स्वच्छ भारत की अवधारणा वास्तविक अर्थों में उपयोगी होगी। साथ ही हर कोई अपने परिसर में कूड़ा-कचरा न फेंके और अपने देश को स्वस्थ भारत बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दे। यह अपील सावित्रीबाई फुले प्रतिष्ठान की सचिव सारिका कुंभार ने नागरिकों से की है।
सावित्रीबाई फुले प्रतिष्ठान व नेहरू युवा केंद्र भारत सरकार द्वारा संयुक्त रूप से पुणे सोलापुर रोड मांजरी में स्वच्छ भारत अभियान  व जनजागृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, तब वे बोल रही थीं। 
इस अवसर पर यहां नेहरू युवा केंद्र हवेली तालुका प्रतिनिधि सचिन कदम, भिकोबा सहकारी सोसायटी के चेयरमैन विट्ठल मोरे, अजीत पाटिल, मृदुला कुंभार, चैताली लुंगसे, शैला पाटिल, आदित्य मोरे, गौरी टकले, श्री पाटिल, वेदांत सोनवणे, कुशल मोरे, आलिया शेख, निवेदिता मोरे, मेमाने, विघ्नेश टकले के साथ अन्य उपस्थित थे। 
कार्यक्रम का सूत्र-संचालन मृदुला कुंभार व आभार प्रदर्शन गौरी टकले ने किया। कार्यक्रम   का आयोजन प्रथमेश कुंभार द्वारा किया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ