प्रमुख अतिथि महाराष्ट्र राज्य के पूर्व गृह राज्यमंत्री व कांग्रेस के पुणे शहर अध्यक्ष रमेश बागवे व पूर्व राज्यमंत्री बालासाहेब शिवरकर का प्रशिक्षण शिविर समारोह में स्वागत करते हुए शिविर के आयोजक पुणे शहर कांग्रेस पार्टी के संघटक इमरान शेख उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, अक्टूबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
जरूरतमंद परिवारों में खुशियों का दीपक जलाने का काम दीया फाउंडेशन के माध्यम से कांग्रेस के युवा नेतृत्व इमरान शेख कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने गरीबों, वंचितों, शोषितों पर ध्यान केंद्रित करते हुए झोपड़पट्टी पुनर्वास, मुफ्त खाद्यान्न जैसी कई योजनाएं शुरू कीं।
इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए इमरान शेख ने महिलाओं को प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार प्रदान करने की पहल की है। महानगर पालिका के चुनाव में ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं को कांग्रेस पार्टी निश्चित रूप से न्याय देगी। यह विचार महाराष्ट्र राज्य के पूर्व गृहराज्यमंत्री व कांग्रेस के पुणे शहर अध्यक्ष रमेश बागवे ने व्यक्त किये।
नसीम शेख से प्रेरित होकर पुणे शहर कांग्रेस के संघटक इमरान शेख ने दीया फाउंडेशन के माध्यम से महिलाओं के लिए विभिन्न व्यावसायिक प्रशिक्षण और स्वरोजगार शिविरों का आयोजन किया था, जिनके उद्घाटन के अवसर पर वे बोल रहे थे। यहां पूर्व राज्यमंत्री बालासाहेब शिवरकर, कांग्रेस पार्टी के शहर उपाध्यक्ष प्रशांत सुरसे, राहुल वंजारी, अश्विनी वाघ, रोहित दामोदर, सुवर्णा भरेकर, विद्या भागवत आदि सहित कांग्रेस पार्टी के अन्य पदाधिकारीगण व लाभार्थी महिलाएं प्रमुख रूप से उपस्थित थे। पूर्व राज्यमंत्री बालासाहेब शिवरकर ने पहल का दौरा करते हुए इमरान शेख के सामाजिक कार्यों की सराहना की।
शिविर के आयोजक पुणे शहर कांग्रेस पार्टी के संघटक इमरान शेख ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं को काम मिले, वे आत्मनिर्भर हों, इस मुख्य उद्देश्य से ही इस पहल का कदम दीया फाउंडेशन ने उठाया है। सैयदनगर और उसके आसपास बड़ी संख्या में गरीब महिलाएं रहती हैं और उन्हें रोजगार की जरूरत है। इसी आवश्यकता को समझते हुए प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से महिलाओं को बड़ी संख्या में स्वरोजगार उपलब्ध होगा।
शिविर में उपस्थित महिलाओं को स्वरोजगार प्रशिक्षण के बारे में सुवर्णा भारेकर व ड्रोइंट कंपनी के दामोदर सर ने मार्गदर्शन किया और अश्विनी वाघ ने महिलाओं को काम की प्रकृति समझाकर संक्षिप्त विवरण दिया। शिविर का सफलतापूर्वक नियोजन मतीन शेख, इमरान पानसरे, असलम सैयद, अतीफ शेख, तौफीक शेख, जबार शेख, रहीम शेख रफीक शेख, वसीम शेख, सुफीयान काझी, अंकीता सोनवने, सफीया शेख, अलीया शेख, सदफ शेख व दीया फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा किया गया।
0 टिप्पणियाँ