मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मुंबई और पुणे के बीच स्पेशल ट्रेन का परिचालन

मुंबई, अक्टूबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

मध्य रेल ने मुंबई और पुणे के बीच नीचे दिए गए विवरण के अनुसार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है :
01009 स्पेशल दिनांक 18.10.2021 से अगले आदेश मिलने तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से प्रतिदिन 17.50 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 21.50 बजे पुणे पहुंचेगी।
01010 स्पेशल दिनांक 18.10.2021 से अगले आदेश मिलने तक पुणे से प्रतिदिन 06.05 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 09.55 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी।
हाल्ट : दादर, ठाणे (केवल 01009 के लिए), कल्याण, कर्जत, लोनावला, चिंचवड़ पिंपरी, खड़की और शिवाजी नगर
संरचना : एक एसी चेयर कार, 13 सेकेंड क्लास सीटिंग
आरक्षण : 01009 और 01010 स्पेशल के लिए सामान्य किराये पर बुकिंग दिनांक 15.10.2021 को सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर आरंभ होगी।
उपरोक्त स्पेशल ट्रेन के हाल्ट एवं समय की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in देखें या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही बोर्डिंग, यात्रा और गंतव्य पर सभी मानदंडों, कोविड 19 से संबंधित एसओपी का पालन करते हुए इस स्पेशल ट्रेन में बोर्डिंग की अनुमति है।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ