पुणे, अक्टूबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
पुणे रेल मंडल पर 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा ने मंडल कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा की शपथ दिलायी, जिसमें ईमानदारी और सत्यनिष्ठा की संस्कृति को प्रोत्साहन देने के साथ नीतिपरक कार्यपद्धतियों को बढ़ावा देने, पारदर्शिता, जिम्मेवारी तथा निष्पक्षता पर आधारित निगमित सुशासन, कार्यों के संचालन में संबद्ध कानूनों, नियमावलियों तथा अनुपालन प्रक्रियाओं का पालन करने, सभी कर्मचारियों के लिए एक नीति-संहिता अपनाने, कर्मचारियों को उनके कर्तव्यों के ईमानदार निष्पादन के लिए, उनके कार्य से संबद्ध नियमों, विनियमों आदि के बारे में सुग्राही बनाने की शपथ दिलायी I
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती नीलम चंद्रा, प्रकाश उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ