मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

प्रसार भारती के साथ मनाएं नवरात्रि

     लोगों के नवरात्रि का जश्न मनाने के लिए तैयार होने के साथ त्योहारों के मौसम की शुरुआत के उपलक्ष्य मेंप्रसार भारती नेटवर्क आपके लिए विशेष कार्यक्रमलाइव कवरेज और उत्सव के मूड को बढ़ाने के लिए बहुत कुछ ला रहा है। आपके जश्न का हिस्सा बनने के लिए दूरदर्शन और आकाशवाणी बहुत सारी आकर्षक सामग्री- भक्ति और मनोरंजन- का प्रसारण करेंगे।
    पूरी नवरात्रि के दौरानदूरदर्शन आपके लिए देश भर के विभिन्न स्थानों से दुर्गा पूजा एवं आरती का सीधा प्रसारण करेगा। इनमें कोलकाता के प्रसिद्ध 'महालयाऔर तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर स्वामी नवरात्रि ब्रह्मोत्सवम शामिल हैं। आप दूरदर्शन पर अयोध्या में होने वाली अयोध्या की रामलीला को लाइव भी देख सकते हैं। छह से 15 अक्टूबर तक डीडी नेशनल पर रामचरितमानस के रोजाना दो एपिसोड भी दिखाए जाएंगे।

दूरदर्शन पर नवरात्रि के विशेष कार्यक्रमों की सूची :

कार्यक्रम का नाम

अवधि

समय

आरती–छतरपुर मंदिर से सीधा प्रसारण

06 से 15 अक्टूबर, 2021

सुबह छह बजे

आरती-झंडेवालान मंदिर से सीधा प्रसारण

06 से 15 अक्टूबर, 2021

सुबह साढ़े छह बजे

कोलकाता के महालया से

06 अक्टूबर, 2021 को

सुबह सात बजे से 

आठ बजे तक

कनक दुर्गा देवी की कुमकुम पूजा और अलंकारम - विजयवाड़ा से सीधा प्रसारण

07 से 11 अक्टूबर, 2021

सुबह सात बजे

कोलकाता से दुर्गा पूजा का सीधा प्रसारण

12 से 15 अक्टूबर, 2021

सुबह साढ़े छह बजे से 

आठ बजे तक

रामचरितमानस – दो ऐपिसोड

06 से 15 अक्टूबर, 2021

सुबह आठ बजे

श्री वेंकटेश्वर स्वामी नवरात्रि ब्रह्मोत्सवम - तिरुपति से सीधा प्रसारण

08 से 15 अक्टूबर, 2021

सुबह नौ बजे

रामचरितमानस – दो ऐपिसोड

06 से 15 अक्टूबर, 2021

दोपहर दो बजे

झंडेवालान और छतरपुर मंदिर की प्रात:कालीन आरती का दोबारा प्रसारण

06 से 15 अक्टूबर, 2021

दोपहर तीन बजे

दुर्गोत्सव के अवसर पर फीचर फिल्में

08 से 15 अक्टूबर, 2021

शाम चार बजे

अयोध्या की रामलीला- अयोध्या से सीधा प्रसारण

06 से 15 अक्टूबर, 2021

शाम सात बजे से 

रात दस बजे तक

 

    पूरे देश में आकाशवाणी का विशाल नेटवर्क विभिन्न स्थानों से विभिन्न नवरात्रि विशेष कवरेज और कार्यक्रमों का प्रसारण करेगा। महालया के अवसर पर छह अक्टूबर को विशेष कार्यक्रम 'महिषासुर मर्दिनीका प्रसारण हिन्दी/संस्कृत में सुबह चार बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक इंद्रप्रस्थएफएम गोल्ड और आकाशवाणी लाइव न्यूज 24*7 पर किया जाएगा। 'महिषासुर मर्दिनीका बांग्ला संस्करण एफएम रेनबो नेटवर्क और राजधानी चैनल पर प्रसारित किया जाएगा।
    आकाशवाणी और दूरदर्शन की ये सभी ऑडियो-विजुअल सामग्री प्रसार भारती के न्यूज ऑन ए आई आर ऐप पर उपलब्ध होगी और हमारे यूट्यूब चैनलों पर भी लाइव-स्ट्रीम की जाएगी।
    न्यूज ऑन ए आई आर ऐप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करें। इसके माध्यम से दूरदर्शन और आकाशवाणी पर नवरात्रि से संबंधित सभी कार्यक्रमों और कवरेज को एक ही जगह पर देखा जा सकता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001BFYV.jpg

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ