मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

रेल फाटक सड़क यातायात हेतु बंद रहेगा

 


पुणे, अक्टूबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

पुणे में रेल  फाटक संख्‍या 8 (कालेपडल रोड) जो पुणे–सासवड रोड स्टेशनों के बीच रेलवे कि.मी. 9/2-3 के पास स्थित है, आवश्यक रखरखाव तथा मरम्‍मत के लिए मंगलवार दिनांक 26.10.2021 को सुबह 08.00 बजे से मंगलवार दिनांक 2.11.2021 सुबह 08.00 बजे तक सड़क  यातायात के लिये बंद रहेगा ।  

       उपरोक्त अवधि में रेल फाटक संख्या 7 एवं सबवे जो रेल  फाटक संख्‍या 8 के पास स्थित है, सड़क यातायात के लिये विकल्प के तौर उपलब्ध रहेंगे। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ