आईपीएल क्रिकेट में कल रात शारजाह में दूसरे क्वालीफायर के रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 135 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 36 और श्रेयस अय्यर ने नाबाद 30 रन का योगदान किया। कोलकाता की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने दो विकेट लिए।
जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 19 ओवर और पांच गेंदों में सात विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। वेंकटेश अय्यर और शुभमन गिल के बीच 96 रन की साझेदारी हुई। अय्यर ने 55 और गिल ने 46 रन बनाए। कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच फाइनल मैच कल दुबई में खेला जाएगा।

0 टिप्पणियाँ