मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

लोकतांत्रिक प्रक्रिया की रीढ़ है चुनाव : अतुल तरवडे

तरवडे बस्ती में आयोजित किया गया मतदाता पंजीकरण अभियान
अखिल तरवडे बस्ती प्रतिष्ठान की ओर से  आयोजित किए गए मतदाता पंजीकरण अभियान का उद्घाटन करते हुए उद्योगपति लक्ष्मण तरवडे, साथ में अखिल तरवडे वस्ती प्रतिष्ठान के अध्यक्ष व जनसेवक अतुल तरवडे, दीपक जरांडे, नारायण तरवडे व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

हड़पसर, अक्टूबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया की रीढ़ है। स्थानीय स्तर पर विशेषकर चुनावों में समस्याओं के समाधान के लिए मतपेटी के माध्यम से सही प्रतिनिधि का चयन करना आवश्यक है। विकास योजना और सामाजिक विकास इसी चयन पर निर्भर करता है। उचित पद्धति से किया गया मतदान आपके अधिकारों की रक्षा करने की दृष्टि से बढ़ाया गया पहला कदम है। यह विचार अखिल तरवडे वस्ती प्रतिष्ठान के अध्यक्ष व जनसेवक अतुल तरवडे ने व्यक्त किए। 
अखिल तरवडे बस्ती प्रतिष्ठान की ओर से प्रभाग क्रमांक 26 में 18 वर्ष की आयु पूरी करने पर युवाओं को मतदाता के रूप में पंजीकृत करने के लिए तरवडे बस्ती में मतदाता पंजीकरण अभियान आयोजित किया गया है। मतदाता पंजीकरण अभियान का उद्घाटन उद्योगपति लक्ष्मण तरवडे के शुभहाथों किया गया, तब अतुल तरवडे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां शिवछत्रपति तरुण मंडल के कार्याध्यक्ष पोपट आंबेकर, नारायण तरवडे, उद्योगपति दीपक जरांडे, राजेंद्र तरवडे, विजय चव्हाण, बालासाहब भानगिरे, बालासाहेब आंबेकर, विनोद आंबेकर, संदीप जरांडे, सुनील डांगमली, नंदू जाधव, उमेश दाभाडे, रुपेश दाभाडे, सोमनाथ आंबेकर, म्हस्कु कोंढालकर, नारायण डांगे, वसंत आबा तरवडे, सचिन तरवडे, पांडुरंग आंबेकर, सोपान लोंढे, शांताराम जाधव, अर्जुन जाधव, संजय तरवडे, परशुराम शरणागत आदि उपस्थित थे। मतदाता पंजीकरण अभियान को बड़ी संख्या में प्रतिसाद मिला। 
साथ ही केंद्र सरकार की आयुष्यमान भारत योजना में नाम आए हुए लोगों का पंजीकरण और कार्ड जारी करने की प्रक्रिया लागू की जा रही है। इस अभियान में भाग लें और केंद्र सरकार से 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा का लाभ प्राप्त करें। यह अपील अभियान के आयोजक अखिल तरवडे बस्ती प्रतिष्ठान के अध्यक्ष अतुल तरवडे ने की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ