मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

लोककल्याण नागरी पतसंस्था कर्जदारों को देगी किश्तों में रियायत : पतसंस्था की छठवीं वार्षिक सभा संपन्न

लोककल्याण सहकार गौरव पुरस्कार से अरुण शिंदे को सम्मानित करते हुए राजाभाऊ होले, साथ में पतसंस्था के पदाधिकारीगण उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं। 

हड़पसर, अक्टूबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को कोरोना की पृष्ठभूमि में ऋण के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान करके, लोककल्याण नागरी पतसंस्था ने कर्जदारों को किश्तों में रियायत देकर सामाजिक चेतना  को बनाए रखा है। यह विचार लोककल्याण प्रतिष्ठान व पतसंस्था के संस्थापक व अध्यक्ष राजाभाऊ होले ने व्यक्त किये। 
तुकाईदर्शन स्थित लोककल्याण नागरी सहकारी पतसंस्था की छठवीं वार्षिक सर्वसाधारण सभा ऑनलाइन आयोजित की गई, तब कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वे बोल रहे थे। इस अवसर पर सहकार क्षेत्र में कार्यरत लोककल्याण पतसंस्था के उपाध्यक्ष अरुण शिंदे को पांचवां लोककल्याण सहकार गौरव  पुरस्कार-2021 लोककल्याण प्रतिष्ठान व पतसंस्था के अध्यक्ष राजाभाऊ होले के शुभ हाथों प्रदान किया गया। यहां पतसंस्था के सचिव हरिश्चंद्र कुलकर्णी, संचालक प्रा. एस. टी. पवार, डॉ. स्वप्निल लडकत, संपत पोटे, सुयोग भुजबल, छाया दरगुडे, राजश्री भुजबल, व्यवस्थापिका योगिता पालिवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
कार्यक्रम का सूत्र-संचालन सुभाष कदम व आभार प्रदर्शन मच्छिंद्र पिसे ने किया। लोककल्याण नागरी सहकारी पतसंस्था की छठवीं वार्षिक सर्वसाधारण सभा ऑनलाइन का सफलतापूर्वक आयोजन अथर्व सातव व स्वरांजलि होले द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ