पदाधिकारियों के लिए ऐतिहासिक निर्णय : बीमा योजना की घोषणा
सभा में एशिया महासचिव राज वागतकर, अतिथि रवींद्र चोथवे, इंडिया अध्यक्ष यु. नटराजन, उपाध्यक्ष संडोश कुमार, वेस्ट जोन अध्यक्ष प्रभाकर ढगे और वेस्ट जोन सचिव प्रशांत गायकवाड उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
मुंढवा, अक्टूबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
हापकिडो बाक्सिंग नेशनल फेडरेशन की 11 वीं वार्षिक सर्वसाधारण सभा का 23 अक्टूबर 2021 को पाँडिचेरी में आयोजन किया गया। इसमें अनेक संघटनात्मक व घटनात्मक निर्णयों सहित दक्षिण एशिया हापकिडो बाक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष पद पर फ्लोरबाल संघटन के सचिव रवींद्र चोथवे को सर्वानुमति से चुना गया। चुनाव का प्रस्ताव एशिया के महासचिव राज वागतकर ने पेश किया। बैठक की अध्यक्षता हापकिडो बाक्सिंग नेशनल फेडरेशन के अध्यक्ष यु. नटराजन ने की। प्रमुख अतिथि फ्लोअर बॉल के सचिव रवींद्र चोथवे थे।
सभा एशिया के महासचिव राज वागतकर की प्रमुख उपस्थिति व मार्गदर्शन में संपन्न हुई। बैठक में हापकिडो बाक्सिंग नेशनल फेडरेशन के देशभर के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे, जिसमें उपाध्यक्ष आजाद सिंह, संदोश कुमार, विश्वनाथ शिसोदे, सचिव शब्बीर पठाण, कोषाध्यक्ष संतोष बसवंते, पश्चिम क्षेत्र हापकिडो बाक्सिंग के सचिव प्रशांत गायकवाड, कार्याध्यक्ष प्रभाकर ढगे, दक्षिण क्षेत्र सचिव ए. जेबामनी, संयुक्त सचिव के. श्रीनिवासन, दिल्ली प्रतिनिधि दीपक सक्सेना आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति, संघटनात्मक फेरबदल, नियम बदल, कार्यालयीन कामकाज की भाषा के रूप में अंग्रेजी व हिंदी को मान्यता, पदाधिकारी व उनके परिजनों के सदस्यों के लिए बीमा योजना, हापकिडो बाक्सिंग खिलाड़ियों के लिए यूनीफार्म अनिवार्य, 2021-22 वर्ष की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का पाँडिचेरी में आयोजन, आगामी वार्षिक सर्वसाधारण सभा का पणजी- गोवा में आयोजन, हापकिडो बाक्सिंग स्कूल प्रतियोगिता का पुणे-महाराष्ट्र में आयोजन आदि महत्त्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वानुमति से पास किए गए।
प्रमुख अतिथि के रूप में बोलते हुए रवींद्र चोथवे ने हापकिडो बाक्सिंग का प्रसार संपूर्ण एशिया व भारत में करने के साथ-साथ ओलिम्पिक प्रतियोगिता में हापकिडो बाक्सिंग को शामिल करने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना चाहिए।
एशिया हापकिडो बाक्सिंग फेडरेशन के सचिव राज वागदकर ने हापकिडो बाक्सिंग फेडरेशन और देशभर में संलग्न संघटनों के कामों की समीक्षा की। हापकिडो बाक्सिंग नेशनल फेडरेशन के अध्यक्ष यु. नटराजन ने देश के सभी राज्यों में हापकिडो बाक्सिंग संघटन स्थापित करने के लिए अपने विचार व्यक्त किए। नवनिर्वाचित महासचिव शब्बीर पठाण ने कहा कि पूर्व के महासचिवों के कार्यों को आगे लेकर जाएंगे।
आजाद सिंह, जबामणी, प्रभाकर ढगे, प्रशांत गायकवाड, संतोष बसवंते ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अंत में संदोश कुमार ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
0 टिप्पणियाँ