मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

विभिन्न सामाजिक कार्यों का आयोजन कर समीर तुपे ने मनाया अपना जन्मदिन

पहले चित्र में समीर तुपे को जन्मदिन की शुभकामनाए देते हुए विधायक चेतन तुपे व अन्य। दूसरे चित्र में स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन करते हुए अतिथिगण व तीसरे चित्र में रक्तदान शिविर में रक्तदाता के साथ उपशहर प्रमुख समीर तुपे व शाखा प्रमुख अमित कांबले उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

हड़पसर, अक्टूबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

आम जनता की सेवा करने में पूरी तरह से समर्पित शिवसेना पार्टी का एक अनोखा रिश्ता बन गया है। आम जनता की सेवा करने में हमेशा तत्पर हमारे शिवसैनिकों के कण-कण में समाजसेवा की भावना है। उसका एक उत्तम एवं आदर्श उदाहरण है मेरे सहयोगी समीर तुपे जो नि:स्वार्थ भाव से समाजसेवा करने का जज्बा लेकर चल रहे हैं। सही मायने में आम जनता की सेवा पूरी लगन से करनेवाले व समाजसेवा के लिए पूर्णत: समर्पित समीर तुपे को आगामी पुणे महानगरपालिका चुनाव में आम जनता अपना समर्थन देगी और चुनाव में उन्हें नगरसेवक का जीत का टीका लगाना चाहिए। यह अनुरोध   शिवसेना पुणे जिला प्रमुख विजय देशमुख ने आम जनता से किया है। 
शिवसेना पुणे उप शहरप्रमुख व युवा नेतृत्व समीर तुपे के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर व वृक्षारोपण जैसे सामाजिक कार्य मालवाडी परिसर में किये गये थे। उक्त शिविर का उद्घाटन शिवसेना जिलाप्रमुख विजय देशमुख व वरिष्ठ नागरिकों के शुभहाथों संपन्न हुआ, तब आयोजित समारोह में वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां शिवसेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के समन्वयक तानाजी लोणकर, हड़पसर विधानसभा प्रमुख राजेन्द्र बाबर, हड़पसर विधानसभा   संघटक संजय सपकाल,    माऊली तुपे, शिवसेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र महिला आघाडी की समन्वयक प्रा. विद्या होडे, पूर्व हड़पसर विधानसभा उपविभाग प्रमुख संतोष होडे आदि उपस्थित थे। 
शिवसेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के समन्वयक तानाजी लोणकर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिवसेना 80 प्रतिशत सामाजिक और 20 प्रतिशत राजनीति की नीति को लागू करते हुए समीर तुपे ने समाज के लाभ के लिए कई गतिविधियों को लागू किया है। उन्हें पुणे महानगरपालिका में नगरसेवक के रूप में कार्य करने का अवसर मिलना चाहिए। अपना जीवन आम जनता की सेवा में उन्होंने समर्पित किया है। 
शिवसेना पुणे उप शहरप्रमुख समीर तुपे को जन्मदिन के अवसर पर हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक चेतन तुपे, नगरसेवक प्रमोद भानगिरे, मारुति तुपे, साधना सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन प्रवीण तुपे, कांग्रेस पार्टी के नेता प्रशांत तुपे, दत्तात्रय तुपे, साधना सहकारी बैंक के संचालक दिनकर हरपले, सुभाष नरसिंग कालभोर, साहबराव काले, विशाल तुपे, रवी तुपे, भाजपा सहकार आघाडी के सचिन शेवाले, सीरम कामगार यूनियन के प्रमुख सचिन तुपे, अजीत भिंताडे, प्रवीण घुले, गिरीश मोरे, अतुल कदम आदि के साथ विविध क्षेत्रों की हस्तियों ने बधाई दी है। 
जन्मदिन के अवसर पर सामाजिक पहल का आयोजन मालवाडी शिवसेना के शाखा प्रमुख अमित कांबले, दादा पायगुडे, राजेश कदम, युवासेना अधिकारी अमोल अवचिते, शंतनू सातव, अक्षय कदम, गणेश जाधव, किरण राऊत, योगेश तुरेकर, शंतनू सातव, सुरज चव्हाण, ओंकार कदम, शशिकांत पालवे, आर्यन वाडकर, रोहित चौधरी, अक्षय कदम द्वारा किया गया था। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ